Sabarimala: सबरीमाला मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़, 1 लाख से अधिक भक्त आज करेंगे दर्शन
Sabarimala Temple सबरीमाला मंदिर के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पिछले छह दिनों में 261874 तीर्थयात्री सबरीमाला के दर्शन कर चुके हैं। इसको देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।

तिरुवनंतपुरम (केरल), एजेंसी। सबरीमाला मंदिर में दर्शन के लिए रिकॉर्ड आनलाइन बुकिंग हुई, सोमवार को मंदिर में 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के अधिकारियों के अनुसार, 1,07,260 भक्तों ने सोमवार के लिए दर्शन का समय बुक किया है। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सबरीमाला के विशेष अधिकारी हरिश्चंद्र नाइक ने कहा कि मंदिर पहुंचे भक्तों को नियंत्रित और अलग-अलग गुट में बांटकर पम्पा से सन्निधानम तक ले जाया जाएगा। इसके लिए हर प्वाइंट पर पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। भक्तों की भीड़ के कारण किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं। यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस के अलावा, आरएएफ और एनडीआरएफ कर्मियों की सेवाओं का भी उपयोग किया जाएगा।
भक्तों के लिए बढ़ा दर्शन का समय
भीड़ को देखते हुए अधिकारियों ने कहा कि दर्शन का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। सबरीमाला दर्शन के लिए 13 दिसंबर को करीब 77,216 और 14 दिसंबर को 64,617 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। शनिवार को शाम 5 बजे तक करीब 60,000 लोगों ने सबरीमाला दर्शन किए।
केरल देवस्वोम विभाग के मंत्री के राधाकृष्णन ने कहा कि इससे पहले 24 नवंबर को, 2.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केरल के पतनमथिट्टा जिले के सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर में चल रहे तीर्थयात्रा सीजन के पहले छह दिनों में दर्शन किए।
छह दिनों में 2,61,874 तीर्थयात्रियों ने किया सबरीमाला के दर्शन
मंत्री ने कहा, 'इस तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में 2,61,874 तीर्थयात्री सबरीमाला के दर्शन कर चुके हैं। संकेत हैं कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी।'
बता दें कि सबरीमाला में भगवान अयप्पा मंदिर के कपाट 17 नवंबर को वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू उत्सवों के लिए भक्तों के लिए खोले गए हैं।
यह भी पढ़ें- जल्लीकट्टू को लेकर भावुक हुईं ट्रांसजेंडर कीर्तन, कहा- बैलों के जीतने पर ऐसा लगेगा, जैसे मेरे बच्चे जीते हों
यह भी पढ़ें- ऊर्जा संरक्षण संशोधन विधेयक 2022 क्या है और किसलिए लाया गया, पढ़ें हर सवाल का जवाब
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।