विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने को तैयार रूस, राजदूत ने कॉन्सर्ट हमले पर पीएम मोदी के समर्थन की बात दोहराई

Published: Sat, 30 Mar 2024 11:45 PM (IST)

Russian Ambassador to India भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को कहा कि रूस भारत और अन्य देशों ...और पढ़ें

भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने को तैयार रूस- राजदूत (फोटो, एक्स)
भारत के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने को तैयार रूस- राजदूत (फोटो, एक्स)

HighLights

  1. विदेशी राजनयिकों ने हमले वाले स्थान पर फूल चढ़ाए
  2. हमले में रूस की ओर से यूक्रेन का हाथ होने की बात

आईएएनएस, नई दिल्ली। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने शनिवार को कहा कि रूस, भारत और अन्य देशों के साथ मिलकर आतंकवाद से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उनकी यह टिप्पणी मॉस्को के पास एक कॉन्सर्ट में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के बाद आई है। इस हमले में 144 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हुए थे।

अलीपोव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से इस मौके पर रूस को समर्थन दिया गया था और आतंकवाद की अस्वीकृति को लेकर बयान दिए गए थे। उन्होंने भारत और अन्य देशों के लोगों की ओर से पीड़ितों, उनके परिजनों और रूसी सरकार के प्रति दिखाई गई भावनाओं की भी सराहना की।

विदेशी राजनयिकों ने हमले वाले स्थान पर फूल चढ़ाए

रूस में विदेशी राजनयिकों ने शनिवार को उस स्थल पर फूल चढ़ाए जहां पिछले सप्ताह हमला हुआ था। उपस्थित लोगों में अमेरिका, यूरोपीय संघ के देशों, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के राजदूत शामिल थे।

हमले में रूस की ओर से यूक्रेन का हाथ होने की बात

हमले में रूस की ओर से यूक्रेन का हाथ होने की बात कही गई है, लेकिन यूक्रेन इसे नकारता आ रहा है। इसे लेकर रूसी जांच समिति ने कहा है कि उसे इस बात के सुबूत मिले हैं कि हमले में शामिल आतंकवादी अपना इनाम पाने के लिए यूक्रेन जाने की योजना बना रहे थे।

ये भी पढ़ें: Indian Navy: भारतीय नौसेना ने 23 पाकिस्तानियों को समुद्री डाकुओं से बचाया, मछुआरों ने लगाए भारत जिंदाबाद के नारे