Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PAK की उड़ेगी नींद! आ रहा है INS तमाल, ब्रह्मोस मिसाइल से लैस इस वॉरशिप की क्या है खासियत?

    Updated: Tue, 06 May 2025 08:58 AM (IST)

    भारत से युद्ध में जीत का ख्वाब देख रहे पाकिस्तान को फिर एक तगड़ा झटका लगा है। युद्ध की अटकलों के बीच रूस ने मल्टी रोल स्टेल्श गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट तमालकी डिलीवरी जल्दी करने का फैसला किया है। यह वॉरशिप अगले साल भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली थी लेकिन अब यह आगामी 28 मई को नेवी के जंगी बेड़े का हिस्सा बन जाएगी।

    Hero Image
    28 मई को भारतीय नौसेना में कमीशन होगा INS तमाल। फाइल फोटो

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान युद्ध के खौफ में है। पाकिस्तान को हर समय यह डर सताता रहता है कि भारत उस पर कभी भी हमला कर सकता है। पाकिस्तान की नेवी ने समुद्री रास्ते से पूरे मुल्क की घेराबंदी कर रखी है। पाकिस्तान युद्ध में भारत से जीतने के ख्वाब देख रहा है, लेकिन पाकिस्तान नौसेना को बार फिर मुंह की खानी पड़ सकती है, क्योंकि भारतीय नौसेना के बेड़े में मल्टी रोल स्टेल्श गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट 'तमाल' की एंट्री होने जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रूस में नौसेना के क्रू को 'तमाल' का इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इस शिप की डिलीवरी अगले साल जून में होनी थी, लेकिन अब इसकी डिलीवरी इसी महीने के अंत में 28 मई तक की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- देश भर में कल होगा सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट; आखिर क्यों जरूरी है ये अभ्यास?

    रूस में क्रू की ट्रेनिंग जारी

    'तमाल' को रूस के यांतर शिपयार्ड में बनाया जा रहा है। इसे दुनिया की सबसे घातक वॉरशिप में गिना जाता है। इस वॉरशिप से दुनिया की सबसे खतरनाक एंटी शिप मिसाइल ब्रह्मोस को दागा जाएगा। इससे पहले INS तुशील भारतीय नौसेना में शामिल हो चुका है।

    2016 में हुआ था समझौता

    बता दें कि रूस और भारत के बीच 2016 में एक समझौता हुआ था, जिसके तहत रूस को 4 तलवार क्लास स्टेल्थ फ्रिगेट्स बनाने का जिम्मा सौंपा गया था। 9 दिसंबर 2024 को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INS तुशील को भारतीय नौसेना में शामिल किया था। अब इसी कड़ी में दूसरी वॉरशिप INS तमाल भी भारतीय नौसेना के जंगी बेड़े का हिस्सा बनने जा रही है।

    INS तुशील। फाइल फोटो

    INS तमाल की खासियतें

    • INS तमाल की खासियतों पर बात करें तो इसे तलवार भी कहा जाता है।
    • समंदर में 30 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली 'तमाल' एक बार में 3000 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम है।
    • इससे एंटी शिप ब्रह्मोस मिसाइल भी फायर की जा सकती है।
    • 'तमाल' को खासतौर पर एंटी सबमरीन वॉरफेयर के हिसाब से डिजाइन किया गया है।
    • इस वॉरशिप में एंटी सबमरीन रॉकेट्स और टॉरपीडो भी मौजूद हैं।
    • INS तमाल का वजन 3900 टन होगा।
    • इस वॉरशिप पर एक हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया जा सकता है।

    आखिरी इंपोर्टेड वॉरशिप

    बता दें कि भारतीय नौसेना में तलवार क्लास के वॉरशिप 2003 से ही शामिल होने लगे थे। भारतीय नौसेना के पास इस क्लास के 6 जंगी जहाज मौजूद हैं। इनमें से 4 को ब्रह्मोस मिसाइल से लेस किया जा चुका है और 2 को ब्रह्मोस से लेस करने की तैयारी चल रही है। INS तमाल भारतीय नौसेना का आखिरी इंपोर्टेड वॉरशिप होगा। इंडियन नेवी ने यह साफ कर दिया है कि इसके बाद कोई भी वॉरशिप बाहर से नहीं खरीदा जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Explainer: युद्ध हुआ तो भारत के सामने कहां टिकेगा पाकिस्तान, पड़ोसी मुल्क के पास कुल कितने हथियार?