विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जम्मू-कश्मीर को दिल्ली से चलाना समझदारी नहीं', अपनी शादी के सवाल पर कश्मीरी छात्राओं से क्या बोले राहुल?

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 26 Aug 2024 11:37 PM (IST)

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर को दिल्ली से संचालित करना कोई ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी । फोटोः @RahulGandhi ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी । फोटोः @RahulGandhi ।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता ने की राज्य के दर्जे की पुरजोर मांग
  2. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को उसका राज्य का दर्जा दिलाना हैः राहुल

पीटीआई, नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की घोषणा के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर को दिल्ली से संचालित करना कोई समझदारी की बात नहीं है। साथ ही उसके राज्य के दर्जे को बहाल करने की पुरजोर मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह बयान पिछले हफ्ते अपने जम्मू-कश्मीर दौरे के समय कश्मीर महिलाओं से बातचीत के दौरान दिया है। कश्मीरी महिलाओं से उनकी बातचीत का वीडियो सोमवार को जारी किया गया है।

राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि मुझे प्रधानमंत्री (नरेन्द्र मोदी) से यह परेशानी है कि वह किसी की नहीं सुनते हैं। मुझे ऐसे लोगों से बहुत परेशानी होती है जो शुरू से यही समझते हैं कि वह ही सही हैं। वह अपनी गलती नहीं मानते हैं। इस तरह के लोग हमेशा कोई न कोई समस्या खड़ी करते हैं। ऐसा रुख असुरक्षा से बनता है, ताकत से नहीं। यह रवैया कमजोरी की निशानी है।

जल्द मिले राज्य का दर्जा: राहुल

वीडियो में राहुल गांधी ने जम्मू और कश्मीर में आगामी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा ही छीन लिया गया है, जिस तरह ये किया गया है, हमें पसंद नहीं आया। जम्मू और कश्मीर को दिल्ली से चलाना कोई समझदारी नहीं है। अब हमें सिद्धांतत: जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को उसका राज्य का दर्जा दिलाना है। वीडियो के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए राहुल ने बताया कि उन्होंने कश्मीरी महिलाओं से वार्तालाप किया जो विभिन्न कालेजों से हैं।

शादी के लिए है 20-30 साल से दबाव: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दशकों से 'शादी कब करेंगे' का बड़ा सवाल घेरे हुए है। उनसे हमेशा पूछा जाता है कि वह शादी कब करेंगे? इस बार यह सवाल श्रीनगर की खूबसूरत वादियों में पूछा गया और पूछने वाली कश्मीरी छात्राएं थीं। 54 वर्षीय राहुल गांधी ने एक यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत में बताया कि उन पर शादी करने का दबाव डाला जाता है। वह इस दबाव को पिछले 20-30 सालों से झेल रहे हैं।

राहुल गांधी की शादी की अटकलों का बाजार हमेशा ही गर्म रहता है। लिहाजा, इस विषय पर कश्मीरी छात्राओं से बातचीत में उनसे पूछा गया कि अगर वह शादी करने का मन बनाएं तो..? जवाब में राहुल ने कहा, 'मैं कोई प्लान नहीं बनाता, लेकिन अगर हो जाएं..।' तपाक से सभी छात्राओं ने कहा कि हमें बुलाना मत भूलिएगा और ठहाके लगने लगे।

यह भी पढ़ेंः

Kolkata Doctor Murder Case: डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर तेज हुआ एक्शन, नेशनल टास्क फोर्स की कल होगी पहली बैठक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।