विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आरएसएस ने आरक्षण का कभी विरोध नहीं किया', वायरल वीडियो पर बोले मोहन भागवत

By Agency Edited By: Prateek Jain
Published: Sun, 28 Apr 2024 01:01 PM (IST)

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता ...और पढ़ें

हैदराबाद में मंच से सभा को संबोध‍ित करते हुए मोहन भागवत। फोटो- एएनआई
हैदराबाद में मंच से सभा को संबोध‍ित करते हुए मोहन भागवत। फोटो- एएनआई

HighLights

  1. संघ प्रमुख ने हैदराबाद में सभा को किया संबोधि‍त
  2. आरएसएस प्रमुख ने आरक्षण को लेकर साफ किया रुख

एएनआई, हैदराबाद। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा  है कि संघ शुरू से ही संविधान के अनुसार सभी आरक्षणों का समर्थन करता रहा है, लेकिन कुछ लोग झूठे वीडियो प्रसारित कर रहे हैं।

देश में लोकसभा चुनाव जारी हैं। दो चरणों में 190 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं और पांच चरण अभी बाकी हैं। हालांकि, संघ का साफ कहना है कि वह किसी भी प्रकार से राजनीति में नहीं है। इसके पहले भी कई पार्टियों के नेता भाजपा और आरएएस पर आरोप लगाते रहे हैं कि वे आरक्षण खत्‍म कर देंगे। वहीं, अब चुनावी समय में इसी दावे के साथ वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिस पर मोहन भागवत ने सफाई दी है। 

मोहन भागवत ने कहा,

कल मैं यहां आया तो पता चला एक वीडियाे घूम रहा है, जिसमें कहा जा रहा है संघ वाले बाहर तो आरक्षण की बात करते हैं, लेकिन अंदर आरक्षण का विराेध है, बाहर हम बोल नहीं सकते। ये एकदम असत्‍य बात है, गलत बात है।

जब से आरक्षण आया है, तब से संविधान सम्‍मत आरक्षण को संघ पूर्ण समर्थन देता है और कहता है, आरक्षण जिनके लिए है, उनको जब तक आवश्‍यक लगेगा या सामाज‍िक कारणों से दिया गया है। वो भेदभाव जब तक है तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए।  

एक शैक्षणिक संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने कहा कि संघ की राय है कि जब तक जरूरत हो तब तक आरक्षण बढ़ाया जाना चाहिए। भागवत का यह बयान आरक्षण को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच आया है।

यह भी पढ़ें - 

'ओवैसी धर्म और गोमांस के बारे में करते हैं बात, नहीं चाहते समाज आगे बढ़े'; माधवी लता ने लगाए गंभीर आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।