Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Road Rage In Bengaluru: महिला ने युवक को कार से 1 KM तक घसीटा, दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर किया FIR

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Fri, 20 Jan 2023 07:51 PM (IST)

    बेंगलुरु में दो कार की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार चालक महिला ने अपनी कार के बोनेट पर एक किलोमीटर तक एक शख्स को घसीटती रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॅार्मस पर वायरल हो गया।

    Hero Image
    बेंगलुरु में एक कार चालक महिला ने अपनी कार के बोनेट पर एक किलोमीटर तक एक शख्स को घसीटा।

    बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को एक रोडरेज की घटना सामने आई है। एक मामलू बात को लेकर एक कार चालक महिला ने अपनी कार के बोनेट पर एक किलोमीटर तक एक शख्स को घसीटती रही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी के मुताबिक,महिला का नाम प्रियंका है। वहीं, कार के बोनेट पर घसीटे जाने वाले शख्स का नाम दर्शन बताया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका और दर्शन के कारों के बीच हुई थी टक्कर 

    पुलिस के मुताबिक, दर्शन और प्रयंका के कार के बीच ज्ञानभारती मेन रोड पर सुबह टक्कर हो गई। इस टक्कर में प्रियंका की कार को काफी नुकसान पहुंचा। इसके बाद दर्शन अपने कार से बाहर आ गया। जब दर्शन ने प्रयंका और उसके सवार लोगों के साथ बातचीत करने की कोशिश की तो प्रियंका ने कथित पर कार की स्पीड तेज कर दी। इसी बीच कार की चपेट में न आने के डर से दर्शन, प्रियंका की कार के बोनेट पर चढ़ गया। इसके बाद दर्शन को कार के जरिए एक किलोमीटर तक घसीटा गया।

    दोनो पक्षों ने एक-दूरसे के खिलाफ की शिकायत दर्ज 

    इस घटना के बाद प्रियंका उसके पति और अन्य व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों यशवंत, सुजान और विनय के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए काउंटर शिकायत दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें: Justice Sabina बनीं हिमाचल प्रदेश HC की कार्यवाहक चीफ जस्टिस, ए ए सैयद की सेवानिवृत्ति के बाद संभालेंगी पद

    comedy show banner
    comedy show banner