Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत; 40 घायल

    By Agency Edited By: Prince Gourh
    Updated: Wed, 12 Mar 2025 12:15 PM (IST)

    अन्नामय्या जिले में दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मंडल पीआरओ ने बताया परिवहन मंत्री ने विभाग के अधिकारियों से दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है खासकर निजी बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया है।

    Hero Image
    आंध्र प्रदेश में दो बसों की टक्कर में दो लोगों की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    एएनआई, आंध्र प्रदेश। अन्नामय्या जिले में दो बसों की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हो गए। इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

    राज्य के परिवहन मंत्री मंडीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया है और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

    अन्नामय्या जिले के मंडल पीआरओ ने बताया, परिवहन मंत्री ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से भविष्य में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त उपाय लागू करने का भी आग्रह किया है, खासकर निजी बसों से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने पर जोर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें