यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मंत्री ने किया शहीदों का अपमान, नीतीश नाराज हुए तो मांगी माफी
शहीदों को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया ...और पढ़ें

नई दिल्ली। शहीदों को लेकर बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री भीम सिंह द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान से बखेड़ा खड़ा हो गया है। हालांकि उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है, लेकिन विपक्षी राजद इस्तीफे से कम में मानने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि मंत्री ने कहा था कि सेना और पुलिस में लोग मरने के लिए ही जाते हैं।
पढ़ें : सियासी दबाव में एंटनी ने किया भूल सुधार
मंत्री भीम सिंह के इस बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार काफी नाराज हुए और उन्होंने उन्हें जमकर फटकार लगाई और माफी मांगने का आदेश दिया। इसके बाद तुरंत मंत्री ने माफी मांग ली ।
उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को बिहार के छपरा में शहीद प्रेमनाथ को अंतिम विदाई देते वक्त बिहार सरकार के एक भी मंत्री वहां मौजूद नहीं थे। यहां तक की जब शहीदों के शव को सीमा पार से पटना एयरपोर्ट पर लाया गया तब भी सूबे की सरकार के पास फुर्सत के दो पल नहीं थे कि वे वहां उनके शहादत पर सम्मान जताने जा सके।
बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर जब सेना शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को सलामी दे रहे थे, उस वक्त बिहार के विपक्षी दल के नेता पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। सैनिक सम्मान के बाद शहीदों के पार्थिव शरीर को अलग-अलग ट्रकों में रखा गया। लेकिन इस दौरान बिहार सरकार का कोई भी नुमाइंदा वहां नहीं दिखाई दिया।
पढ़ें : नीतिश बोले, बिहार में मोदी चुनावी मुद्दा नहीं होंगे।
हालांकि बिहार सरकार ने शहीदों के परिवार को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। लेकिन परिजनों ने ये राशि लेने से इन्कार कर दिया है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है। परिजनों ने सरकार से कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
