Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रियाद डिफेंस शो में दिखी भारतीय सशस्त्रबलों में नारी शक्ति की झलक, तीन महिला अधिकारियों ने दुनिया को दिखाई जांबाजी

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Thu, 08 Feb 2024 08:49 PM (IST)

    Riyadh Defence Show रियाद में व‌र्ल्ड डिफेंस शो में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मियों में तीन महिला सैन्य अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर भावना कंठ कर्न ...और पढ़ें

    Hero Image
    रियाद डिफेंस शो में दिखी भारतीय सशस्त्रबलों में नारी शक्ति की झलक। (फोटो, पीआईबी)

    पीटीआई, नई दिल्ली। रियाद में व‌र्ल्ड डिफेंस शो (Riyadh Defence Show) में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले कर्मियों में तीन महिला सैन्य अधिकारी स्क्वॉड्रन लीडर भावना कंठ, कर्नल पोनुंग डोमिंग और लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश भी शामिल रहीं। पांच दिवसीय मेगा इवेंट चार फरवरी को शुरू हुआ था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इनकी भागीदारी रक्षा परिदृश्य में भारतीय महिलाओं की बढ़ती भूमिका का प्रमाण है। तीनों ने विश्व डिफेंस शो के विभिन्न सेमिनारों में खासकर रक्षा थीम पर आधारित अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं के कार्यक्रमों में प्रतिनिधित्व किया।

    परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

    स्क्वॉड्रन लीडर भावना ने बाधाओं को तोड़ने और आसमान में उड़ान भरने की अपनी प्रेरक यात्रा साझा की। वह 2021 के गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट हैं। कर्नल पोनुंग डोमिंग उत्तरी क्षेत्र में 15,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित बोर्डर टास्क फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

    समुद्री सुरक्षा और संचालन में विशेषज्ञता को सामने रखा

    एक इंजीनियरिंग अधिकारी होने के नाते वह कई चुनौतीपूर्ण कार्यों में सबसे आगे रही हैं। वहीं, भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर अन्नू प्रकाश ने समुद्री सुरक्षा और संचालन में अपनी विशेषज्ञता को सामने रखा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उनकी भागीदारी ने विशाल तटरेखा की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता सुनिश्चित करने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया है।

    ये भी पढ़ें: अमेरिका में पांच भारतीय छात्रों की मौत पर आया विदेश मंत्रालय का बयान, कहा- मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार