Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Areez Pirojshaw Khambatta: नहीं रहे रसना ग्रुप के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा, 85 साल की उम्र में हुआ निधन

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Tue, 22 Nov 2022 07:43 AM (IST)

    रसना ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा का निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। रसना ग्रुप की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    नहीं रहे रसना ग्रुप के संस्थापक अरीज पिरोजशॉ खंबाटा

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। मशहूर पेय पदार्थ रसना समूह के संस्थापक और चेयरमैन अरीज पिरोजशॉ खंबाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 85 वर्षीय अरीज का निधन हो गया है। रसना ग्रुप ने सोमवार को अरीज पिरोजशॉ के निधन की सूचना दी है। रसना ग्रुप की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है। बयान में कहा गया कि खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद में 19 नवंबर को हुआ निधन

    समूह ने बताया कि खंबाटा का निधन अहमदाबाद में कार्डियक अरेस्ट के चलते हुआ है। खंबाटा पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। खंबाटा के परिवार में उनकी पत्नी पर्सिस, बच्चे पिरुज, डेलना और रूजान, बहू बिनाशा और उनके बच्चे अर्जीन, अरजाद, अवन, फिरोजा, अरीज और अर्णवाज है।

    पिता ने शुरू किया था बिजनेस

    कई सालों पहले अरीज के पिता फिरोजा खंबाटा ने इस व्यवसाय को शुरू किया था। आज रसना की पहुंच 60 से अधिक देशों में है। आज रसना दुनिया में सबसे बड़े पेय पदार्थ निर्माताओं में से एक है। 1970 में महंगी कीमतों पर बेचे जाने वाले सॉफ्ट ड्रिंक उत्पादों के विकल्प के रूप में रसना के किफायती पैकेट बनाए गए। आज इसे देश के 18 लाख दुकानों पर बेचा जाता है। 80 और 90 के दशक में "I love you Rasna" कैंपेन ने इसे नई पहचान दी थी।

    ये भी पढ़ें:

    जेनेटिकली मॉडिफाइड खाद्य पदार्थों के लिए FSSAI के नियम तैयार, फूड पैकेट पर लगाना होगा लेबल

    पहली मुस्लिम महिला न्यूरोसर्जन बनी डाॅ. मरियम अफीफा अंसारी, बताई अपनी जिंदगी की प्रेरक कहानी