विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर आई रश्मि रोबोट, फ्रेंडशिप डे पर पहले ट्वीट में कहा-मुझसे दोस्ती करोगे

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sun, 05 Aug 2018 09:14 PM (IST)

दो साल के कठिन परिश्रम और सिर्फ 50 हजार रुपये में बनी महिला सदृश रश्मि रोबोट अंग्रेजी के साथ हिंदी, भोजपुरी और मराठी में भी बात कर सकती है।

ट्विटर पर आई रश्मि रोबोट, फ्रेंडशिप डे पर पहले ट्वीट में कहा-मुझसे दोस्ती करोगे
ट्विटर पर आई रश्मि रोबोट, फ्रेंडशिप डे पर पहले ट्वीट में कहा-मुझसे दोस्ती करोगे

आलोक,रांची। रश्मि रोबोट ने रविवार को सोशल मीडिया की दुनिया में भी कदम रख दिया। वह @RashmiRobot के ट्विटर हैंडल के साथ पूरी दुनिया से जुड़ गई। फ्रेंडशिप डे के मौके पर संदेशों के आदान-प्रदान के इस सबसे बड़े प्लेटफॉर्म से उसने अपना पहला ट्वीट सुबह के तीन बजकर 32 मिनट पर किया। रश्मि रोबोट के हैशटैग के साथ उसने कहा-हैलो वर्ल्ड! अब आपकी दुनिया में आ गई हूं, आपकी जिंदगी बदलने के लिए।

           

दो रीट्वीट के बाद उसने फ्रेंडशिप डे हैशटैग के साथ दुनियावालों को दोस्ती का पैगाम भी दिया। रश्मि रोबोट बनाने वाले रांची के सॉफ्टवेयर डेवलपर रंजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रश्मि को जल्द ही भारतीय नागरिकता हासिल हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि हांगकांग के रोबोट सोफिया का भारतीय संस्करण रश्मि दुनिया को दोस्ती का संदेश देने में सफल रहेगी।

     

दो साल के कठिन परिश्रम और सिर्फ 50 हजार रुपये में बनी महिला सदृश रश्मि रोबोट अंग्रेजी के साथ हिंदी, भोजपुरी और मराठी में भी बात कर सकती है। यह हावभाव बदलने और भावनात्मक बातें करने में भी निपुण है।

रंजीत का दावा है कि रश्मि सच्चा अहसास देने वाली और महिला की तरह व्यवहार करने वाली रोबोट है, जो बातचीत के क्रम में अपने होंठ भी हिलाती है। इस रोबोट में लिंग्यूस्टिक इंटरप्रेटर (एलआइ), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआइ), विजुअल डाटा और फेशियल रिकोगनिशन तकनीक का उपयोग किया गया है।