Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने पाक को अच्छा देश बताने वाली राम्या को बनाया सोशल मीडिया प्रमुख

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Thu, 11 May 2017 09:28 PM (IST)

    पार्टी की यह टीम फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार-प्रसार का काम देखती है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    कांग्रेस ने पाक को अच्छा देश बताने वाली राम्या को बनाया सोशल मीडिया प्रमुख

    नई दिल्ली, प्रेट्र। कांग्रेस ने कर्नाटक की पूर्व सांसद और चर्चित कन्नड़ अभिनेत्री राम्या को अपनी सोशल मीडिया टीम का प्रमुख बनाया है। वह हरियाणा के सांसद दीपेंदर सिंह हुड्डा की जगह लेंगी। 2016 में राम्या तब चर्चा में आई थीं जब तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के यह कहने पर कि पाकिस्तान जाना नरक में जाने जैसा है, राम्या ने ट्वीट किया था कि पाकिस्तान अच्छा देश है, नरक नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टी की यह टीम फेसबुक, ट्विटर, यू-ट्यूब जैसे सोशल मीडिया पर पार्टी के प्रचार-प्रसार का काम देखती है। राम्या कर्नाटक उप चुनाव में जीतकर सांसद बनी थीं लेकिन साल 2014 के लोकसभा चुनाव में वो हार गई थीं। राम्या कर्नाटक से संसद पहुंचने वाली पहली अभिनेत्री हैं। उनको कन्नड़ सिनेमा में 'गोल्डन गर्ल' के नाम से जाना जाता है।

    नवंबर 1982 में जन्म लेने वाली अभिनेत्री का असली नाम दिव्या स्पंदन है। राम्या ने जब मांड्या उपचुनाव में नामांकन दाखिल किया तो उन्हें पालने वाले पिता आरटी नारायण की मौत हो गई थी। जब वह पांच साल की थीं तभी से नारायण ने उन्हें पाल-पोषकर बड़ा किया था। 34 साल की राम्या के जैविक पिता कौन हैं, उन्होंने कभी इस पर बात नहीं की और न ही वो उनके बारे में ज्यादा जानती हैं। जब उन्होंने 2013 के उप चुनाव में नामांकन दाखिल किया तो पिता का कॉलम खाली छोड़ दिया था। तब उन्हें विरोधियों ने कांग्रेस की बेबी और टेस्ट ट्यूब बेबी का नाम दिया था।

    यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान नरक नहीं' कहने वाली कांग्रेस नेत्री व अभिनेत्री राम्या पर फेंके अंडे