विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट के पीछे ISIS आतंकियों का हाथ, NIA चार्जशीट में खुलासा; चार आरोपियों के नाम शामिल

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Mon, 09 Sep 2024 04:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 09 Sep 2024 05:30 PM (GMT+05:30)

Rameshwaram Cafe Blast NIA ने हाई-प्रोफाइल बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें एजेंसी ने चार ...और पढ़ें

जांच एजेंसी ने चार्जशीट में चार लोगों को आरोपी बनाया है। (File Image)
जांच एजेंसी ने चार्जशीट में चार लोगों को आरोपी बनाया है। (File Image)

HighLights

  1. हाई-प्रोफाइल रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एनआई ने दाखिल की चार्जशीट।
  2. चार लोगों को बनाया आरोपी, जो कि सभी फिलहाल हिरासत में हैं।

एएनआई, नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, NIA ने सोमवार को हाई-प्रोफाइल बेंगलुरु रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी। इसमें एजेंसी ने चार लोगों को आरोपी बनाया है।

एनआईए ने मुसाविर हुसैन शाजिब, अब्दुल मथीन अहमद ताहा, माज मुनीर अहमद और मुजम्मिल शरीफ के रूप में पहचाने गए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। चारों को पहले गिरफ्तार किया गया था और वर्तमान में मामले में न्यायिक हिरासत में हैं।