विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ram Mandir Satellite View: अंतरिक्ष से कुछ ऐसा दिख रहा अयोध्या राम मंदिर, ISRO ने शेयर की तस्वीरें

Published: Sun, 21 Jan 2024 12:44 PM (IST)

Ram Mandir Satellite View हैदराबाद में राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर के जरिए ये तस्वीरें जुटाई गई हैं। राम मंदिर स्पष्ट ...और पढ़ें

अंतरिक्ष से ऐसा दिख रहा राम मंदिर (NSRC)
अंतरिक्ष से ऐसा दिख रहा राम मंदिर (NSRC)

HighLights

  1. अयोध्या राम मंदिर का स्पेस व्यू आया सामने
  2. इसरो ने सोशल मीडिया पर शेयर की अंतरिक्ष से राम मंदिर की तस्वीर
  3. सरयू नदी और अयोध्या रेलवे स्टेशन भी आया नजर

ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में अब चंद घंटे ही बाकी है। हर तरफ इसका उत्साह और खुशी देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लगातार राम मंदिर की खूबसूरत झलकियां सामने आ रही हैं। कभी फूलों से सजा परिसर, तो कभी रात में चमकते राम मंदिर की कई खूबसूरत तस्वीरें देख लोगों का मन प्रफुल्लित हो रहा है।

ISRO ने शेयर की तस्वीरें

इसी बीच, अयोध्या का सैटेलाइट व्यू भी सामने आया है, जिसमें मंदिर परिसर और पास में बहती सरयू नदी भी नजर आ रही है। दरअसल, इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन यानी ISRO ने सैटेलाइट व्यू की कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो काफी तेजी से वायरल हो रही है।

मंदिर परिसर और आसपास का नजारा दिखा

इसरो ने अपने सैटेलाइट के जरिए अयोध्या राम मंदिर की कुछ तस्वीरें खींची हैं और मंदिर साइट को दिखाया है। हालांकि, नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक, यह तस्वीर 16 दिसंबर, 2023 को क्लिक की गई थी। इस दौरान हल्के कोहरे के कारण तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है, लेकिन इसके आसपास के नजारा दिख रहा है, जिससे पता लग रहा है कि मंदिर का परिसर कितना बड़ा है।

दशरथ महल और नवनिर्मित रेलवे स्टेशन आया नजर

हैदराबाद में राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर के जरिए ये तस्वीरें जुटाई गई हैं। राम मंदिर स्पष्ट रूप से दिखाई देने के लिए रिमोट सेंसिंग कृत्रिम सैटेलाइट से ली गई फोटो को तकनीक की मदद से बड़ा किया गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में राम मंदिर के पास पुनर्विकसित दशरथ महल और सरयू नदी भी देखी जा सकती है। एनआरएससी द्वारा साझा की गई तस्वीरों में नव पुनर्निर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन भी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 'मंगल ध्वनि' कार्यक्रम का आयोजन, 50 से अधिक वाद्य यंत्रों से गूंजेगा मंदिर परिसर

लाइव प्रसारण की तैयारी पूरी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का हर कोई साक्षी बनना चाहता है, ऐसे में सुबह 6 बजे से प्राण प्रतिष्ठा का पूरा लाइव प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन को लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी दी गई है और यहां से अन्य मीडिया हाउस को फीड भी दी जाएगी। इतना ही नहीं, दूरदर्शन के इंटरनेशनल यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर भी इसका लाइव टेलीकास्ट होगा, जिसके जरिए इसे विदेशों में भी लाइव देखा जा सकेगा। 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को लगेगा 7000 राम भक्तों का मेला, अंबानी से लेकर आलिया भट्ट तक; ये हस्तियां बनेंगी ऐतिहासिक पल की गवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।