Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Jethmalani Passes Away: पाकिस्तान में हुआ था जन्म, जानें जेठमलानी के परिवार में कौन-कौन है

    By Shashank PandeyEdited By:
    Updated: Sun, 08 Sep 2019 12:23 PM (IST)

    Ram Jethmalani Passes Away आज सुबह दिल्ली में राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

    Ram Jethmalani Passes Away: पाकिस्तान में हुआ था जन्म, जानें जेठमलानी के परिवार में कौन-कौन है

    नई दिल्ली, एजेंसी।Ram Jethmalani Passes Away, भारत के मशहूर और जाने-माने वकील राम जेठमलानी का  95 साल की उम्र में निधन हो गया। रविवार सुबह उन्होंने अपने आवास पर सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांसें लीं। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी के मुताबिक जेठमलानी पिछले दो हफ्तों से लगातार डॉक्टरी निगरानी में थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान में हुआ जन्म
    राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर सन् 1923 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था।राम जेठमलानी का जन्म 14 सितंबर सन् 1923 को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हुआ था।  जेठमलानी का जन्म ब्रिटिश शासन के शिकारपुर शहर में हुआ जो आजकल पाकिस्तान के सिन्ध प्रान्त में है। भूलचन्द गुरुमुखदास जेठमलानी और पार्वती भूलचन्द के यहां यहां उनका जन्म हुआ था।

    जेठमलानी का शुरुआती जीवन
    जेठमलानी के शुरुआती दिनों में बारे में कहा जाता है कि उन्होंने मात्र 13 वर्ष की आयु में ही 10वीं पास कर ली थी। इसके बाद सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने बॉम्बे यूनिवर्सिटी से एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर ली थी।उस वक्त वकालत की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष थी लेकिन कहा जाता है कि इसके लिए राम जेठमलानी को छूट दी गई थी।जेठमलानी के लिये एक विशेष प्रस्ताव पास कर 18 साल की उम्र में प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई। बाद में उन्होंने एससी साहनी लॉ कॉलेज कराची एलएलएम की डिग्री प्राप्त की।

    जेठमलानी के पिता भूलचन्द जेठमलानी खुद एक वकील थे, साथ ही उनके दादा भी पेशे से एक वकील थे। जेठमलानी ने अपना करियर पाकिस्तान में एक लॉ प्रोफेसर के तौर पर शुरू किया था। लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच 1948 में कराची में दंगे भड़क जाने के बाद जेठमलानी को पाकिस्तान छोड़कर भारत आना पड़ा था।

    मात्र 18 साल में हो गई शादी
    राम जेठमलानी का सिर्फ 18 साल की उम्र में विवाह दुर्गा से हुआ। यह उनकी दूसरी शादी थी। भारत पाकिस्तान बंटवारे से पहले जेठमलानी ने 1947 में रत्ना साहनी से शादी कर ली थी। दुर्गा से जेठमलानी के तीन बच्चे थे, जिनके नाम रानी, शोभा और महेश हैं। राम जेठमलानी के बेटे महेश भी एक वरिष्ठ वकील हैं। उनकी बेटी शोभा अमेरिका में रहती हैं। उनकी दूसरी पत्नी रत्ना ने उन्हें एक बेटा है जिसका नाम जनक है।

    राम जेठमलानी के 12 चर्चित केस

    1. इंदिरा गांधी हत्याकांड में आरोपितों के वकील रहे।

    2. राजीव गांधी की हत्या के आरोपितों की वकालत की।

    3. जेसिका लाल मर्डर केस में अभियुक्तों के वकील रहे।

    4.सोहराबुद्दीन हत्याकांड में अमित शाह के वकील रहे।

    5. कर्नाटक अवैध खनन घोटाला मामले में बीएस येदियु्रप्पा के वकील रहे।

    6.चारा घोटाला केस में लालू प्रसाद यादव की वकालत की

    7. आय से अधिक संपत्ति मामले में जयललिता के वकील रहे।

    8. टू जी स्पेक्ट्रम घोटाले में कनिमोई के वकील रहे

    9. रामलीला मैदान मामले में बाबा रामदेव के वकील रहे

    10. सेबी मामले में सुब्रत रॉय सहारा के वकील रहे।

    11. जोधपुर दुष्कर्म मामले में आसाराम बापू के वकील रहे

    12. अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के वकील रहे