Move to Jagran APP

राज्यसभा चुनाव: यूपी से जीते सिब्बल, राजस्थान अौर झारखंड में सभी सीटे भाजपा के खाते में

सात राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव के परिणाम अा गए। चुनाव में पहली बार नोटा का इस्तेमाल किया गया। राजस्थान, झारखंड अौर हरियाणा में सभी सीटें भाजपा के खाते में।

By anand rajEdited By: Published: Sat, 11 Jun 2016 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jun 2016 08:13 PM (IST)
राज्यसभा चुनाव: यूपी से जीते सिब्बल, राजस्थान अौर झारखंड में सभी सीटे भाजपा के खाते में

नई दिल्ली, (जागरण न्यूज नेटवर्क)। उत्तर प्रदेश सहित उत्तराखंड, कर्नाटक और हरियाणा समेत सात राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सभी नतीजे आ चुके हैं।

loksabha election banner

उत्तराखंडः राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रदीप टम्टा जीत गए। वे अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार अनिल गोयल को 6 मतों से शिकस्त दी। टम्टा को 32 मत तथा अनिल गोयल को 26 मत मिले।

राजस्थानः राज्य में 4 सीटों के लिए 5 उम्मीदवार मैदान में थे। भाजपा के केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, आरबीआइ के पूर्व अधिकारी राम कुमार शर्मा और डूंगरपुर शाही परिवार के सदस्य हर्षवर्धन सिंह चुनाव जीत गए हैं। यहां से कांग्रेस समर्थित नीर्दल प्रत्याशी कमल मोरारका चुनाव हार गए।

झारखंडः राज्यसभा चुनाव में भाजपा दोनों सीट जीती हैं। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अौर महेश पोद्दार को जीत मिली है।

उत्तर प्रदेशः राज्य में 11 सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें समाजवादी पार्टी ने सात सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल चुनाव जीत गए हैं। अब तक सपा के सुरेंद्र नागर, अमर सिंह, रेवती रमण सिंह, बेनी प्रसाद वर्मा, सुखराम सिंह यादव, संजय सेठ, विशम्भर प्रसाद निषाद, बसपा के सतीश मिश्र व अशोक सिद्धार्थ तथा भाजपा के शिव प्रताप शुक्ल जीत गए हैं।

मध्य प्रदेशः राज्य में तीन सीट के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में थे। कांग्रेस समर्थन प्राप्त विवेक तन्खा मध्य प्रदेश से चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के एमजे अकबर अौर अनिल माधव दवे चुनाव जीत गए हैं।

कर्नाटकः राज्य में 4 सीटों के लिए हुए मतदान में भाजपा की निर्मला सीतारमन, कांग्रेस के जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडिज और केसी राममूर्ति चुने गए हैं।

हरियाणाः राज्य की दो सीटों के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें भाजपा के बीरेंद्र सिंह के अलावा भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा चुनाव जीते हैं। इनेलो के आरके आनंद चुनाव हार गए।

ये भी पढ़ेंः यूपी विधानपरिषद में सपा-बसपा का दबदबा, भाजपा का मंसूबा विफल

वैसे 245 सदस्यीय मौजूदा राज्यसभा चुनाव में खाली 57 सीटों में से 30 का फैसला पहले ही निर्विरोध हो चुका है। शनिवार को बाकी बची 27 सीटों पर मतदान से एक दिन पूर्व सबके गणित उलझ गए थे।

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव: मुकाबला कांग्रेसी प्रत्याशी प्रदीप टम्टा व भाजपा समर्थित निर्दलीय अनिल गोयल के बीच

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा की गणित : अब कांग्रेस ने रालोद से दोस्ती का हाथ बढ़ाया

ये भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव से संबंधित सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः देश की सभी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.