विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजनाथ समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 02 Jul 2015 08:12 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2015 02:26 PM (IST)

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने आज बर्फ से बने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किये। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बाबा अमरनाथ की यात्रा पर गए श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने आज बर्फ से बने पवित्र शिवलिंग के दर्शन किये। इस जत्थे में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल थे। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी बाबा बर्फानी के दर्शन किये।

दो दिनों की यात्रा पर गए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल एनएन वोहरा के दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने दर्शन किये। दर्शन के बाद राजनाथ सिंह ने कहा कि बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं की मदद के लिए जगह जगह कैंप भी लगाए गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस बीच दक्षिण कश्मीर में हिमालय की कंदराओं में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन के लिए 1280 श्रद्धालुओं का पहला दस्ता पहुंचा। दस्ते में 191 महिलाओं, 16 बच्चों और 154 साधु समेत कई और लोग भी शामिल हैं।

PhotoGallery: चलो चलें बाबा अमरनाथ के द्वार, देखें तस्वीरें

कड़ी सुरक्षा के बीच 1525 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना
उधर, दक्षिण कश्मीर में हिमालय की कंदराओं में स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए 1525 तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आधार शिविर से रवाना हो गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस जत्थे में 1074 पुरूष, 236 महिलाएं और सात बच्चे तथा 208 साधु हैं । ये सभी 47 वाहनों के एक काफिले के साथ तड़के सवा पांच बजे यहां भगवती नगर स्थित आधार शिविर से रवाना हुए ।

दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए सालाना यात्रा बुधवार से ही शुरू हो गई। 59 दिन चलने वाली इस यात्रा के लिए इस बार करीब सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने पंजीयन करवाया है। आतंकी हमले की आशंका के बीच सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

ये भी पढ़ेंः बृहस्पतिवार को होंगे पवित्र हिमलिंग के पहले दर्शन

ये भी पढ़ेंः अमरनाथ यात्रा शुरू, ढाई लाख भक्तों ने कराया पंजीकरण