विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरनाथ यात्रा शुरू, ढाई लाख भक्तों ने कराया पंजीकरण

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 08:54 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 03:55 PM (IST)

दो जुलाई से शुरू हो रही बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 204508 श्रद्धालुओं ने एडवांस पंजीकरण करवाया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू (राज्य ब्यूरो)। दो जुलाई से शुरू हो रही बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक 204508 श्रद्धालुओं ने एडवांस पंजीकरण करवाया है। बालटाल व पहलगाम रूट से 22104 श्रद्धालुओं ने हेलीकॉप्टर की टिकटें खरीदी है।

यह जानकारी श्री अमरनाथ श्रइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी ने राज्यपाल एनएन वोहरा को दी। राज्यपाल की तरफ से यात्र प्रबंधों का जायजा लेने के लिए बुलाई बैठक में सीईओ ने बताया कि सभी छह यात्रा कैंपों में पानी, बिजली की सप्लाई सुचारू हो गई है। सभी यात्रा और मेडिकल कैंपों में राशन, खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवा दी गई है।

PhotoGallery: चलो चलें बाबा अमरनाथ के द्वार, देखें तस्वीरें

दोनों रूटों पर 13 हजार पोनी को अनुमति दी गई है, जिसमें से 8800 पोनी का पंजीकरण हो गया है। सभी कैंपों में टेलीफोन सेवा शुरू हो गई है। कुल 2500 टायलेट और 245 बाथरूम स्थापित किए गए हैं। कुल छह कैंपों में से पांच में जलाने वाली लकड़ी उपलब्ध हो गई है। कैंपों में कुल 115 लंगरों में से 100 पहले ही स्थापित हो चुके हैं। पुलिस कंट्रोल रूम काम कर रहे हैं और अग्निशमन यंत्र स्थापित हो चुके हैं।

श्राइन बोर्ड की सभी 176 हटों की मरम्मत कर ठीक दिया गया है। 29 जून तक कुल 8500 पिटठु, डांडीवाला और पोनी वालों का पंजीकरण हो गया है। राज्यपाल ने सारी जानकारी हासिल करने के बाद सीईओ से कहा कि थोड़े बहुत बचे सभी काम पूरे किए जाएं और एक जुलाई को बैठक में समीक्षा की जाएगी। बैठक में एडिशनल सीईओ जितेंद्र कुमार सिंह, महाप्रबंधक वकर्स आरके पंडिता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ेंः चलो चलें बाबा अमरनाथ के द्वार, यात्रा शुरू

ये भी पढ़ेंः श्री अमरनाथ के पहले दर्शन में शामिल होंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह