विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बृहस्पतिवार को होंगे पवित्र हिमलिंग के पहले दर्शन

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Wed, 01 Jul 2015 09:52 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jul 2015 10:05 PM (IST)

बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जम्मू, जागरण ब्यूरो। बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था बुधवार तड़के जम्मू से पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। वहीं, देश के विभिन्न हिस्सों से सीधे भी हजारों शिवभक्त यात्रा के दोनों आधार शिविरों पहलगाम व बालटाल में पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार सुबह यात्रा शुरू होने के साथ ही श्रद्धालु पवित्र गुफा में हिमलिंग के पहले दर्शन करेंगे।

जम्मू में यात्री निवास भगवती नगर में सुबह पूजा अर्चना के बाद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री चौधरी लाल सिंह, पीएचई मंत्री चौधरी सुखनंदन, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, जम्मू पूर्व के विधायक राजेश गुप्ता, जम्मू पश्चिम के विधायक सत शर्मा ने झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना किया। पौने पांच बजे रवाना किए गए जत्थे में कुल 1280 श्रद्धालुओं में 919 पुरुष, 191 महिलाएं, 16 बच्चे, 146 साधु और 8 मंगलामुखी शामिल थे। श्रद्धालु 34 वाहनों पर सवार होकर यात्रा पर गए। चौधरी लाल सिंह ने कहा कि श्रद्धालु पूरे उत्साह व बेफिक्र होकर यात्रा पर जाएं।

यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में राघव और मेहर चंद ने कहा कि वह पहली बार यात्रा पर जा रहे हैं। यात्रा को लेकर वह काफी उत्सुक हैं। प्रबंधों से संतुष्ट नजर आए पार्वती देवी, पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि उन्हें बाबा अमरनाथ के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

धर्म से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्िलक करें-