Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रांस और इटली के लिए रवाना होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम दौरा

    By AgencyEdited By: Shalini Kumari
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 01:22 PM (IST)

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 09 से 12 अक्टूबर तक इटली और फ्रांस की यात्रा पर जाने वाले हैं। रक्षा मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान उनका रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय मंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर भी चर्चा करने वाले हैं।

    Hero Image
    09 से 12 अक्टूबर तक दो देशों के दौरे पर होंगे रक्षा मंत्री

    एएनआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इटली और फ्रांस की यात्रा के लिए रवाना होने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक, वह 09 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक से विदेशी देशों के दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्रालय की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। साथ ही, एक विज्ञप्ति में रविवार को कहा गया कि अपनी दो देशों की यात्रा के पहले चरण के दौरान, उनका रोम में इतालवी रक्षा मंत्री गुइडो क्रिसेटो से मिलने का कार्यक्रम है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्च 2023 में इतालवी प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के दौरान भारत और इटली के बीच संबंधों को रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया था।

    पांचवी वार्षिक बैठक का करेंगे संचालन

    विज्ञप्ति में कहा गया है कि दूसरे और अंतिम चरण के दौरान, राजनाथ सिंह पेरिस में अपने समकक्ष, फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू के साथ 5वीं वार्षिक रक्षा वार्ता का संचालन करेंगे। भारत और फ्रांस ने हाल ही में रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। दोनों देशों के बीच महत्वपूर्ण औद्योगिक सहयोग सहित मजबूत और व्यापक द्विपक्षीय रक्षा संबंध हैं।

    औद्योगित सहयोग पर होगी चर्चा

    रोम और पेरिस दोनों देशों में, केंद्रीय मंत्री औद्योगिक सहयोग के संभावित अवसरों पर चर्चा करने के लिए रक्षा उद्योग के सीईओ और वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

    यह भी पढ़ें: Air Force Day 2023: भारतीय वायु सेना दिवस क्यों मनाया जाता है, इसके पहले प्रमुख कौन थे? पढ़ें हर सवाल के जवाब

    यह भी पढ़ें: India China Tension: भारत और चीन के बीच कैसे सुधरेंगे रिश्ते? तवांग मठ के प्रमुख ने दिया बड़ा सुझाव