Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'Indian Navy ने किया करिश्मा', व्यापारिक जहाजों को समुद्री डाकुओं के हमले से बचाने पर नौसेना के मुरीद हुए राजनाथ सिंह

    By Agency Edited By: Babli Kumari
    Updated: Sun, 05 May 2024 06:02 PM (IST)

    न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना की जमकर तारीफ की। राजनाथ सिंह ने नौसेना को लेकर कहा है कि भारतीय नौसेना ने करिश्मा किया है। हाल में हुए हमलों को लेकर रक्षा मंत्री ने कहा कि विदेशी जल क्षेत्र में बल के कई अभियानों को सफलता पूर्वक पूरा करने कि लिए नौसेना को बधाई देता हूं।

    Hero Image
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( फाइल फोटो )

    पीटीआई, नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना द्वारा हाल में कई सफल अभियानों की सफलता को लेकर बधाई दी। राजनाथ सिंह ने नौसेना को लेकर कहा है कि भारतीय नौसेना ने एक करिश्मा किया है। रक्षा मंत्री ने भारतीय नौसेना की विदेशी जल क्षेत्र में बल के कई अभियानों के लिए तहे दिल से प्रशंसा की (जहां भारतीय नौसेना समुद्री डाकुओं द्वारा नियंत्रित या धमकी दिए गए कई व्यापारिक जहाजों की सहायता की)।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए एक विशेष साक्षात्कार में, सिंह ने दूसरे विमानवाहक पोत के निर्माण के लिए नौसेना के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करने के लिए सरकार की तत्परता के संकेत भी दिए।

    रक्षा निर्यात पहली बार 21,000 करोड़ रुपये को किया पार

    राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत का वार्षिक रक्षा निर्यात 2023-24 में पहली बार 21,000 करोड़ रुपये को पार कर गया और उनके मंत्रालय ने अगले पांच-छह वर्षों में इसे बढ़ाकर 50,000 करोड़ रुपये करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हम इसे 2029-30 तक 50,000 करोड़ रुपये से अधिक तक ले जाएंगे। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि रणनीतिक जलमार्गों में नौसेना के अभियानों पर सिंह ने कहा कि सुरक्षा बल प्रशंसा का पात्र है। उन्होंने कहा, "भारत की नौसेना ने करिश्मा कर दिखाया है। नौसेना को बधाई।"

    यह भी पढ़ें- 'PoK पर बलपूर्वक कब्जा करने की जरूरत नहीं...', राजनाथ सिंह का दावा- यहां के लोग स्वयं चाहेंगे भारत में शामिल होना