Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajat Dalal Viral Video: 'गिर गया कोई बात नहीं, रोज का काम है मेरा' सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

    Updated: Fri, 30 Aug 2024 11:36 AM (IST)

    Rajat Dalal Viral Video सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वो तेज रफ्तार से ओवरड्राइविंग कर रहा है। वहीं वो बाइक सवार को टक्कर मार देता है। इसके बाद वो कहता है कि गिर गया कोई बात नहीं। यह मेरा रोज का काम है।

    Hero Image
    Rajat Dalal Viral Video: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल का एक और विवादित वीडियो सामने आया है।(फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विवादों से घिरे रहने वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रजत दलाल (Rajat Dalal) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहे शख्स का दावा है कि वो रजत दलाल है जो सड़क पर तेज रफ्तार से कार चला रहा है। वो 140 की अधिक की स्पीड से व्यस्त सड़क पर गाड़ी दौड़ा रहा है। वहीं, उसके बगल वाली सीट पर एक लड़की बैठी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ड्राइविंग के दौरान बाइक को मारी टक्कर

    ओवरस्पीडिंग के दौरान उसने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। उसके बगल में बैठी लड़की ने उसे कार आराम से चलाने के लिए कहा तो रजत दलाल ने कहा कि वो बेफिक्र रहें। जब वो बाइक को टक्कर मारता है तो महिला डर जाती है। महली कहती हैं, "सर गिर गया वो (बाइक सवार), सर ऐसा मत करो।' इस पर रजत दलाल कहता है,"अच्छा वापस नहीं करूंगा। वो गिर गया कोई बात नहीं। रोज का यही काम है मेरा।"

    कार में रजत दलाल के पीछे बैठे शख्स ने इस घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।

    यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स दिल्ली पुलिस को टैग करके रजत दलाल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

    जेल जा चुका है रजत दलाल

    कुछ दिनों पहले रजत दलाल ने एक लड़के को अगवा कर लिया था। इस मामले में उसे हवालात भी जानी पड़ी थी। अहमदाबाद पुलिस ने उसे एक 18 वर्षीय लड़के का अपहरण करने और उसके साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

    आरोप है कि दलाल ने छात्र का अपहरण किया, उससे टॉयलेट साफ करवाया और उसके चेहरे पर गोबर लगाया। इतना ही नहीं उसने लड़के के चेहरे पर पेशाब भी किया।