विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raja Raghuvanshi Murder: 'सोनम ही नहीं तीन और लोग थे साथ...', गाइड ने पुलिस को दिए कई सुराग; कड़ियां जोड़कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

By Agency Edited By: Chandan Kumar
Published: Mon, 09 Jun 2025 05:23 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jun 2025 05:36 PM (IST)

Sonam Raghuvanshi Arrest इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है। पत्नी सोनम रघुवंशी को गाजीपुर से गिरफ्तार ...और पढ़ें

राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे।
राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे।

HighLights

  1. टूरिस्ट गाइड ने आखिरी बार राजा को देखा था।
  2. उसने दावा किया कि राजा और सोनम के साथ तीन और हिंदीभाषी लोग थे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Raghuvanshi Murder) का मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है।

राजा अपनी पत्नी सोनम रघुवंशी के साथ मेघालय में हनीमून मनाने गए थे। आज ही सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi Arrest) के यूपी के गाजीपुर से गिरफ्तार होने के बाद उसके पति की मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया है।

इस मामले में पुलिस को उस टूरिस्ट गाइड का बयान से मदद मिली जिसने आखिर बार राजा को जिंदा देखा था। पुलिस कई दिनों से राजा के हत्यारों और उसकी पत्नी की तलाश कर रही थी। इस बीच टूरिस्ट गाइड ने पुलिस को बताया कि उसने तीन लोगों को राजा के साथ आखिरी बार देखा था।

टूरिस्ट गाइड के बयान ने दी पुलिस जांच को दिशा?

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, अल्बर्ट डे नाम के टूरिस्ट गाइड ने आखिरी बार राजा को देखा था। मेघालय की ईस्ट खासी हिल्स पुलिस ने बताया कि असल में सोनम के साथ उसका प्रेमी राज कुशवाह था, जिन्होंने मिलकर साजिश रची।

पुलिस ने कहा कि जब दोनों रिमांड पर मेघालय आएंगे तो हम आखिरकार पुष्टि कर पाएंगे कि कैसे सब कुछ हुआ। एसपी ने कहा कि इतने दिनों तक सोनम और अन्य आऱोपी भूमिगत थे और कल जब हमारा ऑपरेशन शुरू हुआ, तो अचानक वह सामने आ गई।

टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट डे ने दावा किया कि उसने राजा और सोनम के साथ तीन शख्स को देखा था। उसने कहा, "ये शख्स स्थानीय नहीं थे, क्योंकि वे हिंदी बोल रहे थे इसलिए इसका अंदाजा लगाया जा सकता था।"

हालांकि ये लोग कौन थे इसकी जानकारी पुलिस को अब तक नहीं लग सकी है, लेकिन इस बयान के जरिए ही पुलिस ने तीन पुरुष संदिग्धों विक्की, आकाश और आनंद को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना ​​है कि ये हत्यारे थे।

सोनम की बेवफाई ने राजा की जान ली, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश?

  • 11 मई को सोनम और राजा रघुवंशी की शादी हुई। इसके बाद दोनों 20 मई को मेघालय के शिलांग में हनीमून बनाने गए।
  • 23 को राजा और सोनम लापता हो गए।
  • कुछ दिन बाद 2 जून को वेइसावडॉन्ग झरने के पास राजा का शव गहरी खाई में मिलता है।
  • शव की पहचान उसके हाथ पर बने टैटू से हुई, लेकिन सोनम का अभी भी कोई सुराग नहीं था।
  • राजा की छिपाई गई लाश का मिलना ही जांच का टर्निंग प्वाइंट था, उसी के बाद लापता सोनम शक के दायरे में आ गई थी।

इसके बाद गाइड के बयान पर पुलिस की जांच तीन आरोपियों को ढूंढने की दिशा में मुड़ी। 9 जून को सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर कर दिया। पुलिस के सूत्रों ने कहा है कि सोनम गुप्ता ने अपने एक प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर की है। इसमें सुपारी देकर मारने का एंगल भी सामने आ रहा है।

(कई एजेंसियों के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें:  शिलांग से गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम, लिंक से लिंक जोड़ा तो... मेघालय पुलिस ने बताई हनीमून मर्डर मिस्ट्री की पूरी कहानी