विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अंतिम सांस तक हत्यारों से लड़ा था राजा, लेकिन...' किस हथियार से हुई Raja Raghuvanshi की हत्या? सामने आई सच्चाई

Published: Mon, 16 Jun 2025 06:28 PM (IST)

Raja Raghuvanshi Murder Case राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार मेघालय में विशाल ...और पढ़ें

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के हत्यारों को लेकर पुलिस ने दी नई जानकारी।(फाइल फोटो)
Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी के हत्यारों को लेकर पुलिस ने दी नई जानकारी।(फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी है कि मेघायल में राजा पर सबसे पहले विशान चौहान ने डाव से हमला किया था।

पुलिस ने ये भी बताया कि जब राजा पर हमले हो रहे थे तो उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की थी। पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि आरोपी ने गुवाहाटी के रेलवे स्टेशन के पास से दाव (Machete) खरीदा था।

पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजा और सोनम रघुवंशी अपने हनीमून के लिए मेघालय में थे, जब वे 23 मई को लापता हो गए। राजा का शव 2 जून को वेइसाडोंग फॉल्स के पास एक घाटी में मिला था। वहीं, सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था।

इसके बाद पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

'सोनम के परिवार का नार्को टेस्ट हो'

हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें राजा और सोनम मेघालय के पहाड़ों में ट्रैकिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हत्या के दिन, दंपती ने होम स्टे से चेक आउट किया और चेरापूंजी की यात्रा पर निकल पड़े थे। राजा के परिवार ने मुख्य आरोपी सोनम के माता-पिता पर नार्को-एनालिसिस टेस्ट की मांग की है और कहा है कि परिवार को हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है।

यह भी पढ़ें: Video: राजा रघुवंशी के साथ सोनम का आखिरी वीडियो आया सामने, शिलांग के जंगल में साथ दिखा कपल