विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुर्का पहन टैक्सी लेकर भागी थी सोनम, राज है हमले का मास्टरमाइंड; खुल गया हनीमून हत्याकांड का बड़ा राज

Published: Fri, 13 Jun 2025 09:20 AM (IST)

राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाह की साजिश का पर्दाफाश किया। ...और पढ़ें

हनीमून हत्याकांड पर पुलिस का बड़ा खुलासा
हनीमून हत्याकांड पर पुलिस का बड़ा खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Indore Couple case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में मेघायल पुलिस ने नई डिटेल का खुलासा किया, पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी और उनके प्रेमी राज कुशवाह की तरफ से रची गई साजिश का पर्दाफाश किया। राजा की हत्या 23 मई को मेघालय में हनीमून के दौरान की गई।

अब इस हादसे में सोनम और राज सहित सभी पांच आरोपियों ने अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है। शिलांग के पुलिस अधीक्षक विवेक सिम के अनुसार, हत्या की योजना सोनम की राजा से शादी से 11 दिन पहले बनाई गई थी।

फरवरी से चल रही थी साजिश

हत्या की अटकलों के बीच, पुलिस ने पुष्टि की कि राज के तीन साथियों, जिनमें एक चचेरा भाई भी शामिल है उसको पैसे के लिए नहीं बुलाया गया था। बल्कि वो राज के प्रति वफादारी और मित्रता के कारण राजा की हत्या में शामिल हुए थे।

पुलिस ने बताया कि यह साजिश फरवरी से ही चल रही थी। हत्या की प्लानिंग में सोनम के लापता होने का नाटक करना शामिल था, जिसमें यह दिखाया गया कि वह नदी में डूब गई है। दूसरे प्लानिंग में एक अज्ञात महिला की हत्या करने, शव को जलाने और उसे सोनम का बताकर गलत तरीके से पेश करने की योजना थी। जब ये सारी प्लानिंग विफल हो गईं, तो सोनम ने राजा से शादी कर ली।

तीन बार की मारने की कोशिश

पुलिस ने खुलासा किया कि अंतिम घटना से पहले तीन असफल हत्या के प्रयास किए गए थे। गुवाहाटी, नोंग्रियाट और मावखलीह में पहले की योजनाएं किसी कारणवश रद्द कर दी गईं। कामाख्या मंदिर जाने के बहाने, कपल गुवाहाटी गए, जहां राज के साथी पहले ही पहुंच चुके थे।

23 मई को, नोंगरियाट में वाहकदैट के पास एक पार्किंग में, राजा पर उसके तीन साथियों ने हमला किया और उसे मार डाला, जब वह टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए बाहर गया था। हमला दोपहर 2:00 से 2:18 बजे के बीच हुआ, जिसके बाद एक ग्रुप ने उसके शव को पास की एक खाई में फेंक दिया। पुलिस ने पुष्टि की कि सोनम पूरी घटना के दौरान घटनास्थल पर मौजूद थी।

स्कूटर पर सवार हुए चार लोग

हत्या के बाद, सोनम ने सह-आरोपी आकाश को अपना खून से सना हुआ रेनकोट दिया, जिसने बाद में उसे फेंक दिया। इसके बाद चारों स्कूटर पर सवार होकर भाग गए, जिनमें से एक स्कूटर सोनम चला रही थी। बाद में उसने राज के निर्देश पर एक अन्य आरोपी विशाल की तरफ से दिए कराए गए बुर्के को पहना और भागने के लिए टैक्सी लेकर गुवाहाटी चली गई।

पुलिस ने बताया कि इस योजना का अंतिम लक्ष्य सोनम को पीड़ित के रूप में पेश करना था, जबकि यह सुनिश्चित करना था कि राजा का शव अज्ञात रहे। योजना इस उम्मीद पर आधारित थी कि शव इतना सड़ जाएगा कि उसकी पहचान नहीं हो पाएगी, जिससे सोनम को एक फर्जी अपहरण की शिकार के रूप में फिर से सामने आने का मौका मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:Honeymoon Murder case: पत्नी की तरह सोनम की देखभाल करता था प्रेमी राज, दिखावे के लिए बोलता था दीदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।