विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengaluru Rain: बेंगलुरु में बारिश बनी आफत, दीवार ढहने से चार वाहन क्षतिग्रस्त; शहर में येलो अलर्ट जारी

By AgencyEdited By: Amit Singh
Published: Thu, 20 Oct 2022 06:58 AM (IST)

बेंगलुरु में बुधवार को बारिश तबाही लेकर आई। शहर में भारी बारिश के कारण एक दीवार मैजेस्टिक के पास एक ...और पढ़ें

बारिश के कारण दीवार ढहने से चार वाहन क्षतिग्रस्त
बारिश के कारण दीवार ढहने से चार वाहन क्षतिग्रस्त

बेंगलुरु, एएनआई: बेंगलुरु में बुधवार को बारिश तबाही लेकर आई। शहर में भारी बारिश के कारण एक दीवार मैजेस्टिक के पास एक दीवार ढह गई। जिसके चलते कई चार पहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। साथ ही लगातार हुई भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बेंगलुरु में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले पांच दिनों के दौरान बेंगलुरु में हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15-17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं, सुबह के वक्त 60-89 प्रतिशत और दोपहर के वक्त 26-48 प्रतिशत हवा में आर्द्रता रहने का भी अनुमान है।

बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

पिछले महीने भी बेंगलुरू में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। शहर के कई इलाकों में भीषण जलभराव हो गया था। जिसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। बेंगलुरु में स्थानीय लोगों को भीषण जलभराव का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बारिश के बाद अभी भी सड़को पर पानी भरा हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं।

आफिस जाने के लिए ट्रैक्टर की सवारी

लगातार भारी बारिश के कारण बेंगलुरू में भीषण जलभराव के बीच लोगों ने अपने आफिस पहंचने के लिए ट्रैक्टरों का सहारा लिया। बेंगलुरु को देश की सिलिकॉन वैली के नाम से जाना जाता है, यहां कई दिग्गज आईटी कंपनियों के आफिस हैं। वहीं, एचएएल हवाई अड्डे के पास यमलुर में भी भीषण जलभराव है। यहां बड़ी तादाद में आईटी कंपनियों के कर्मचारी रहते हैं। इससे पहले जुलाई में कर्नाटक में बारिश के कारण भारी बाढ़ आई थी, जिसके बाद बचाव अभियान और राहत कार्य चलाना पड़ा था। राज्य के मुख्यमंत्री बोम्मई ने आपदा से निपटने के लिए केंद्र से वित्तीय सहायता की मांग भी रखी थी।