विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे का बड़ा अपडेट: स्लीपर यात्रियों को राहत, जनवरी 2026 से शुरू होगी बेडरोल सुविधा

Published: Sun, 30 Nov 2025 06:25 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2025 10:56 PM (IST)

दक्षिण रेलवे का चेन्नई डिवीजन स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए जनवरी 2026 से साफ बेडरोल सेवा शुरू करेगा। एसी कोचों ...और पढ़ें

अब AC के बाद स्लीपर क्लास में मिलेंगे साफ-सुथरे बेडरोल (तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है)

अब AC के बाद स्लीपर क्लास में मिलेंगे साफ-सुथरे बेडरोल (तस्वीर का इस्तेमाल प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है)

HighLights

  1. स्लीपर क्लास में साफ बेडरोल सेवा

  2. जनवरी 2026 से सुविधा होगी शुरू

  3. 10 प्रमुख ट्रेनों में सेवा उपलब्ध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण रेलवे के चेन्नई डिवीजन ने पहली बार स्लीपर क्लास यात्रियों के लिए साफ और सैनिटाइज्ड बेडरोल सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है। यह सुविधा जनवरी 2026 से शुरू होगी। अब तक बेडरोल केवल एसी कोचों में ही उपलब्ध होते थे, लेकिन अब नॉन-AC स्लीपर में भी यात्री इसे मांग पर और भुगतान करके ले सकेंगे।

यह सेवा NINFRIS (New Innovative Non-Fare Revenue Ideas Scheme) 2023-24 के तहत शुरू किए गए सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद लागू की जा रही है। यात्रियों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद रेलवे ने इसे स्थायी गैर-किराया राजस्व योजना के रूप में मंजूर कर दिया है।

अब स्लीपर क्लास में भी मिलेगी साफ बेडरोल सुविधा

रेलवे का कहना है कि इससे स्लीपर क्लास यात्रियों की यात्रा और आरामदायक और स्वच्छ होगी। लंबे सफर पर बेडरोल ना मिलने की समस्या भी खत्म होगी। इस सर्विस से रेलवे को भी अतिरिक्त आमदनी होगी। चेन्नई डिवीजन को इस योजना से हर साल 28,27,653 रुपये लाइसेंस शुल्क मिलने की उम्मीद है।

किफायती बेडरोल पैकेज

दक्षिण रेलवे ने यात्रियों के लिए तीन सस्ते और आसान पैकेज जारी किए है

50 रुपये वाला पैक 

  • एक बेडशीट
  • एक तकिया
  • एक तकिया कवर

30 रुपये वाला पैक

  • एक तकिया
  • एक तकिया कवर

20 रुपये वाला पैक

  • एक बेडशीट

ये पैकेज इस तरह बनाए गए हैं कि हर जरूरत और बजट के यात्री इन्हें आसानी से ले सकें। सफाई और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी बेडरोल सैनिटाइज्ड होंगे।

WhatsApp Image 2025-11-30 at 6.27.44 PM

पहले चरण में 10 प्रमुख ट्रेनों में सेवा शुरू

चेन्नई डिवीजन ने घोषणा की है कि यह सेवा शुरुआत में 10 बड़े ट्रेनों में अगले 3 साल के लिए लागू होगी। इनमें शामिल हैं:

  • मैंगलोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12685/12686)
  • मन्नारगुड़ी एक्सप्रेस (16179/16180)
  • तिरुचेंदूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20605/20606)
  • पलघाट एक्सप्रेस (22651/22652)
  • सिलम्बू सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20681/20682)
  • तांबरमनागरकोइल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22657/22658)
  • तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12695/12696)
  • अल्लेप्पी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22639/22640)

Rules Changes: 1 दिसंबर से बदलने जा रहे ये नियम, जेब पर भी पड़ेगा असर