कांग्रेस की पिछलग्गू है केंद्र सरकार: आजम खान
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने केंद्र की भाजपा सरकार को कांग्रेस का पिछलग्गू बताया है। आजम खां ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने रेलवे किराया बढ़ाने के मामले में कांग्रेस की योजना ही लागू कर दी है। यह सरकार महंगाई भी बढ़ाती जा रहे है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने केंद्र की भाजपा सरकार को कांग्रेस का पिछलग्गू बताया है। आजम खां ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि भाजपा सरकार ने रेलवे किराया बढ़ाने के मामले में कांग्रेस की योजना ही लागू कर दी है। यह सरकार महंगाई भी बढ़ाती जा रहे है।
रेल बजट-2014 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आजम खां ने कहा कि रेल यात्री तथा मालभाड़ा का किराया तो पहले ही बढ़ा दिया गया। अब बजट की घोषणा से क्या लाभ होगा? आजम ने कहा कि कांग्रेस ने किराया बढ़ाने का मसौदा तैयार कराया और भाजपा ने उसको लागू कर दिया। इसे क्या कहा जाएगा। भाजपा तो कांग्रेस की पिछलग्गू ही साबित हो रही है।
आजम ने कहा कि चुनाव के पहले बड़े-बड़े दावे हो रहे थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं लेकिन इससे खराब दिन और क्या होंगे कि करीब डेढ़ माह के शासन में भाजपा सरकार ने महंगाई को बढ़ा दिया है। जरूरी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। आलू व प्याज जैसी चीजें दिनों दिन महंगी होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इनको काबू करना भाजपा के बस की बात नहीं है।