विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने तक जारी रहेगा आंदोलन', राहुल गांधी का बड़ा दावा

Published: Mon, 12 Oct 2026 10:50 PM (GMT+05:30)

राहुल गांधी ने कथित वोट चोरी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया

राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया

HighLights

  1. राहुल गांधी ने वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान किया

  2. कहा, 200 से अधिक अधिकारी सरकार के खिलाफ जानकारी दे रहे हैं

  3. दिल्ली की किलेबंदी को ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास बताया

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कथित वोट चोरी, मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एलान किया है कि अब यह आंदोलन रुकने वाला नहीं चाहे दिन-महीने या साल लगें।

इसी के साथ यह सनसनीखेज दावा भी किया कि सरकार के 200 से अधिक बड़े अधिकारी उनके संपर्क में हैं और उन्हें सीबीआइ, ईडी से लेकर हर जगह से जानकारी दे रहे हैं। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताए।

राहुल गांधी का वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का एलान 

मार्च से पहले पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेता ने विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट मार्च को शिव बरात की संज्ञा दी। सभी देशवासियों से इसमें शामिल होने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि कोई सीधे शामिल नहीं हो सकता तो वह जहां भी जिस रूप में हो, अपनी आवाज उठाए क्योंकि यह संविधान की रक्षा की लड़ाई है।

सुप्रीम कोर्ट जाने के विपक्ष के कदम के संदर्भ में कांग्रेस नेता ने कहा कि वोट चोरी के जरिए देश के लोकतंत्र के साथ जो गलत हो रहा है, उसको बताएंगे और हम ऐसा होने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली को एक किला बना दिया गया है और 30 हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं।

लेकिन विपक्ष की रणनीति दूसरी है और हम देश को यह दिखाना चाहते हैं कि दिल्ली की किलेबंदी कर प्रधानमंत्री मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली की किलेबंदी को ज्ञानेश कुमार को बचाने की कोशिश बताया

पूरे शहर को सिर्फ इसलिए बंद कर रहे क्योंकि विपक्ष और युवा चुनावों में धांधली को लेकर सवाल पूछ रहे हैं, मगर इस किलेबंदी से जनता की आवाज को नहीं दबाया जा सकता।

वोट चोरी में ज्ञानेश कुमार समेत पांच लोगों के अभियुक्त होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि इन लोगों ने भारत के सोच और आत्मा पर हमला किया है, इसलिए न हम पीछे हटेंगे, न ही रुकेंगे, चाहे कितना भी समय क्यों न लगे।

पीएम पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि नरेन्द्र मोदी का ब्लूप्रिंट, उनकी कुंडली हमारे पास है और यह वे भी जानते हैं।

यह भी पढ़ें- मनोज तिवारी का राहुल गांधी पर गंभीर आरोप, एलन मस्क के इशारे पर मोदी को हटाने की कोशिश

यह भी पढ़ें- दिल्ली में दीपेंद्र हुड्डा का शक्ति प्रदर्शन, राहुल-प्रियंका के साथ दिखे कंधे से कंधा मिलाकर; विरोधियों को दिया संदेश