Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती में दलितों और पिछड़ों के अधिकार छीन लिए', राहुल गांधी ने यूपी सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

    By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
    Updated: Wed, 21 Feb 2024 11:26 PM (IST)

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर शिक्षकों की भर्ती में दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती घोटाला भाजपा की आरक्षण विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीन लिया।

    Hero Image
    भाजपा सरकार ने शिक्षक भर्ती में दलितों और पिछड़ों के अधिकार छीन लिए- राहुल गांधी (फाइल फोटो)

    पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर शिक्षकों की भर्ती में दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकार छीनने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती घोटाला भाजपा की आरक्षण विरोधी मानसिकता का प्रमाण है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दलितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीन लिया। राहुल ने एक्स पर कहा, पीड़ित छात्रों ने उनसे मुलाकात कर बताया कि इस भर्ती में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग को उनका निर्धारित हिस्सा नहीं मिला है।

    अनियमितता लगभग 19 हजार पदों से संबंधित

    उन्होंने कहा कि यह अनियमितता लगभग 19 हजार पदों से संबंधित है। मूल सूची न बनाना इस पूरी भर्ती प्रक्रिया को संदेह के घेरे में लाता है। जिन 6,800 उम्मीदवारों की सूची राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट के बाद तैयार की गई थी, वे भी दो साल से नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    आरक्षण प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ गंभीर मामला

    उन्होंने कहा कि आरक्षण प्रक्रिया के साथ छेड़छाड़ एक गंभीर मामला है। मैं उन युवाओं का समर्थन करता हूं जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए।

    ये भी पढ़ें: Milan 2024: 'किसी भी खतरे का मुकाबला करने से पीछे नहीं हटेंगे', मिलन-24 में बोले- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह