विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अग्निपथ योजना पर देश को गुमराह करने की कोशिश, राहुल गांधी के आरोप पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले

Published: Mon, 29 Jul 2024 04:36 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2024 04:39 PM (IST)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अग्निपथ ...और पढ़ें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी।

HighLights

  1. राजनाथ बोले- सीमाओं की रक्षा कर रहे हमारे जवान।
  2. यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बहुत ही संवेदनशील मुद्दा है।
  3. अग्निवीर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश।

पीटीआई, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को बजट पर चर्चा के दौरान संसद में अग्निवार का मुद्दा उठाया। गांधी ने अग्निवीर मामले में सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के आरोप पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा और अग्निपथ योजना जैसे संवेदनशील मुद्दे पर देश को गुमराह कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: 'महाभारत में अभिमन्यु जिस चक्रव्यूह में फंसा, वही अब हिंदुस्तान के साथ', बजट को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी; भाषण की बड़ी बातें

बजट पर गलतफहमी फैलाने की कोशिश

राहुल गांधी की टिप्पणी के तुरंत बाद लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी ने बजट के बारे में कई गलतफहमियां फैलाने की कोशिश की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस के जवाब में अपनी बात रखेंगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा संवेदनशील मामला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने बयान में कहा कि राहुल गांधी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे और अग्निपथ योजना के बारे में देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं। यह हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का बहुत संवेदनशील मुद्दा है। अग्निवीर मुद्दे पर देश को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर मैं बयान देने को तैयार हूं।

राहुल गांधी ने सदन में क्या कहा?

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन में सरकार पर अग्निवीर मामले में झूठ बोलने का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सदन को बताया था कि अग्निवीर शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया था। मगर यह केवल बीमा भुगतान था, मुआवजा नहीं।

यह भी पढ़ें: जाति जनगणना पर राहुल गांधी को मिला JDU का साथ, कहा- पूरे देश में इसके पक्ष में हूं; मगर बिहार के तर्ज पर हो

Agnipath Scheme Protest: अग्निपथ योजना को लेकर फैलाई जा रहीं कई अफवाह, जानिए- क्‍या है सच्‍चाई

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।