Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल ने पिता राजीव को किया याद, कहा- पायलट होने से 'नजरिया' होता है विकसित

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Fri, 03 Sep 2021 05:29 AM (IST)

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के जरिए गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राहुल गांधी ने पिता की तरह एयरक्राफ्ट उड़ाने के अपने शौक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता विमान उड़ा रहे होते थे तब उनकी मां सोनिया गांधी हमेशा चिंता करती थीं।

    Hero Image
    पायलट होने से चीजों को देखने का नजरिया विकसित होता है : राहुल

    नई दिल्ली, प्रेट्र। पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की तरह विमान उड़ाने के शौक को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनका मानना है कि पायलट होने से सार्वजनिक जीवन में भी बहुत कुछ सीखने को मिलता है और बड़े स्तर पर चीजों को देखने का नजरिया विकसित होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस के ट्विटर हैंडल के जरिए गुरुवार को एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें राहुल ने पिता की तरह एयरक्राफ्ट उड़ाने के अपने शौक का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि  जब उनके पिता विमान उड़ा रहे होते थे तब उनकी मां सोनिया गांधी हमेशा चिंता करती थीं। उन्होंने कहा कि जिस दिन संजय गांधी का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ और उनका निधन हुआ था, उस दिन राजीव गांधी ने उन्हें विमान उड़ाने से मना किया था।

    हाल में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित राजीव गांधी फोटो प्रदर्शनी में बनाए गए पांच मिनट से अधिक के वीडियो में राहुल ने अपने पिता के साथ विमान में बिताए गए समय को याद किया। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ तड़के विमान में निकल पड़ते थे। दोनों को ही विमान उड़ाना पसंद था। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, जब भी वह विमान उड़ाने जाते थे, मेरी मां चिंता में रहती थीं।

    उन्होंने कहा, एक बार कुछ समस्या हो गई थी..उनके (राजीव गांधी) विमान में कुछ समस्या थी। मुझे याद है मेरी मां एकदम परेशान हो गई थीं। वीडियो में राहुल ने अपने चाचा संजय गांधी की विमान हादसे में मौत को भी याद किया और कहा कि जिस दिन वह दुर्घटना हुई उस दिन राजीव ने अपने छोटे भाई को विमान उड़ाने से मना किया था।

     

    comedy show banner
    comedy show banner