Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bharat Jodo Nyaya Yatra: इंफाल की जगह थौबल से शुरू होगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, खरगे यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल स्थित एक निजी मैदान से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को यात्रा शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। यह 15 राज्यों से गुजरेगी। 67 दिनों की यात्रा के दौरान 6713 किलोमीटर तय किया जाएगा।

    By Jagran News Edited By: Abhinav AtreyUpdated: Fri, 12 Jan 2024 10:00 PM (IST)
    Hero Image
    इंफाल की जगह थौबल से शुरू होगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (फाइल फोटो)

    पीटीआई, इंफाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर के थौबल स्थित एक निजी मैदान से होगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना करेंगे। मणिपुर से 14 जनवरी को यात्रा शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह 15 राज्यों से गुजरेगी। 67 दिनों की यात्रा के दौरान 6713 किलोमीटर तय किया जाएगा। पहले यह यात्रा मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होने वाली थी। कांग्रेस ने कहा कि भीड़ सीमित रखने की शर्त पर यात्रा स्थल में बदलाव करना पड़ा। मणिपुर के कांग्रेस अध्यक्ष कीशम मेघचंद्र ने कहा कि दो जनवरी को सरकार से इंफाल के हप्ता कांगजीबुंग मैदान से यात्रा निकालने की अनुमति मांगी गई थी।

    कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम से मुलाकात की थी

    मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से इसे लेकर 10 जनवरी को मुलाकात भी की गई, लेकिन कहा गया कि अनुमति नहीं दी जाएगी। बाद में यात्रा की अनुमति दे दी गई, लेकिन शर्त यह रखी गई कि इसमें सीमित संख्या में ही लोग शामिल हो पाएंगे। मेघचंद्र ने कहा कि उन्होंने इसे लेकर मुख्य सचिव से भी मुलाकात की, लेकिन कहा गया कि यात्रा स्थल पर एक हजार से अधिक लोग नहीं होंगे।

    यात्रा को लेकर कांग्रेस ने जारी किया गाना

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए शुक्रवार को कांग्रेस ने गाना जारी किया है। इसका टैगलाइन सहो मत, डरो मत है। इसे वीडियो के साथ पार्टी के इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म अकाउंट पर साझा किया गया है। इसमें महिला पहलवान, राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़े कुछ अंश और कांग्रेस नेताओं को किसानों और मजदूरों से मिलते दिखाया गया है।

    राहुल गांधी ने सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात की

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को सिविल सोसायटी संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर चर्चा की गई। प्रतिनिधियों की ओर से इस दौरान सुझाव भी दिए गए। राहुल गांधी ने यात्रा के माध्यम से न्याय के लिए लड़ने का संकल्प व्यक्त किया।

    ये भी पढ़ें: Ram Mandir: गोवा-नैनीताल नहीं, अयोध्या पर्यटकों को आकर्षित कर रहा, 15 किमी के दायरे में सभी होटल बुक