Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर दास के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

    By Rajesh NiranjanEdited By:
    Updated: Fri, 26 Dec 2014 06:17 PM (IST)

    भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास झारखंड के पहले गैरआदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और महामंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई जिस पर विधायकों ने सर्वसम्‍मति से अपनी मुहर लगा

    रांची। भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास झारखंड के पहले गैरआदिवासी मुख्यमंत्री होंगे। भाजपा के पर्यवेक्षक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे और महामंत्री जेपी नड्डा की उपस्थिति में शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई जिस पर विधायकों ने सर्वसम्मति से अपनी मुहर लगा दी। सूत्रों के अनुसार, वह 28 दिसंबर को रांची के बिरसा मुंडा स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के अनुसार रघुवर दास के शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर दास जमेशदपुर पूर्व से पांचवी बार विधायक चुने गए हैं और पूर्व में वे मुंडा सरकार में उपमुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दास का संघ्ा और एबीवीपी से जुड़ा होना भी उनके पक्ष में गया।

    बृहस्पतिवार को राजधानी में भाजपा के बड़े नेताओं से मिलने के अंदाज से यह साफ झलक रहा था कि आलाकमान से रघुवर को राज्य की बागडोर संभालने के संकेत मिल गए हैं। कल ही रघुवर ने सीपी सिंह, सरयू राय आदि भाजपा के वरिष्ठ विधायकों के आवास पहुंचकर गुफ्तगू की, जबकि शाम को वह भाजपा कार्यालय गए, जहां वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

    पढ़ें : रघुवर दास : झारखंड के पहले गैरआदिवासी मुख्यमंत्री

    झारखंड में आधे से अधिक नेता नोटा से हारे

    पढ़े - मुंडा के लिए सीट छोड़ने को तैयार विधायक