विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुंडा के लिए सीट छोड़ने को तैयार विधायक

By Sachin kEdited By:
Published: Wed, 24 Dec 2014 09:39 PM (IST)Updated: Thu, 25 Dec 2014 05:12 AM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व यदि अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमत होता है तो वह मुंडा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का केंद्रीय नेतृत्व यदि अर्जुन मुंडा को मुख्यमंत्री बनाने पर सहमत होता है तो वह मुंडा के लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। यह कहना है ईचागढ़ के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक साधुचरण महतो का।

साधुचरण ने बुधवार को बताया कि इस समय राज्य को अर्जुन मुंडा जैसे सुलझे हुए राजनेता की जरूरत है। वह अपनी जीत की खुशी से ज्यादा अर्जुन मंडा की हार से दुखी हैं। मुंडा उन जैसे लोगों को विजयी बनाने के लिए जोर लगाते रहे, जिसकी वजह से वह अपने विधानसभा क्षेत्र में समय नहीं दे पाए।

दूसरों को जिताने में वह खुद शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि खरसांवा से भले ही मुंडा हार गए, लेकिन वह क्षेत्र में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे।

पढ़ेंः झारखंडः भाजपा में सीएम पद पर कई नाम