Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रघुवर दास : टाटा स्टील के श्रमिक से मुख्यमंत्री तक का सफर

    By Jagran News NetworkEdited By:
    Updated: Fri, 26 Dec 2014 02:45 PM (IST)

    झारखंड में मुख्‍यमंत्री के लिए नाम की घोषणा हो गई है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्‍पष्‍ट बहुमत मिलने के बाद पार्टी ने मुख्‍यमंत्री पद के लिए रघुवर दास के नाम मुहर लगा दी है। जानिए कौन हैं रघुवर दास?

    नाम : रघुवर दास
    पिता : स्व. चवन राम
    जन्म : 3 मई 1955, जमशेदपुर
    शिक्षा : भालूबासा हरिजन विद्यालय, जमशेदपुर से प्रारंभिक शिक्षा। इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। इसी कालेज से इन्होंने स्नातक विधि की परीक्षा पास की।
    कार्य : स्नातक में सफलता हासिल करने के बाद टाटा स्टील में श्रमिक के रूप में कार्य प्रारंभ किया, जो अभी तक जारी है।
    राजनीतिक गतिविधि : छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति की सेवा का माध्यम बनाया। छात्र संघर्ष समिति के संयोजक की भूमिका निभाते हुए जमशेदपुर में विश्वविद्यालय स्थापना के आंदोलन में भाग लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    -लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संपूर्ण क्रांति आंदोलन का जमशेदपुर में नेतृत्व किया। फलत: गया जेल में रखे गये। वहां इनकी मुलाकात प्रदेश के कई शीर्ष नेताओं से हुई। श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा देश में लगाये गये आपातकाल में भी उन्होंने जेल की यात्रा की।
    -1977 में श्री दास जनता पार्टी के सदस्य बने।
    -1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ ही इन्होंने सक्रिय राजनीति की शुरूआत की। मुंबई में हुए भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन में 1980 में भाग लिया।
    -जमशेदपुर में सीतारामडेरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष बनाये गये। फिर महानगर जमशेदपुर के महामंत्री व तत्पश्चात उपाध्यक्ष बनाये गये।


    जन प्रतिनिधित्व : भाजपा ने प्रथम बार 1995 में रघुवर दास को जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया और जनता ने इन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। यह क्रम लगातार अभी तक जारी है। 1995 में से अब तक ये जन प्रतिनिधि के रूप में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं।


    भाजपा का नेतृत्व : 2005 में विधानसभा क्षेत्र का चुनाव होने के पूर्व श्री दास को 2004-05 में झारखंड प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इनके नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा गया और भाजपा राज्य में 30 सीटों पर विजय हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। वर्ष 2009 के चुनाव के पूर्व इन्हें दोबारा भाजपा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। 16 अगस्त 2014 को अमित शाह की अध्यक्षता में गठित भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।


    प्रशासनिक दायित्व : 2000 में बिहार का विभाजन कर झारखंड अलग राज्य बनाया गया। झारखंड सरकार में रघुवर दास श्रम नियोजन मंत्री बनाये गये। इसके बाद अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में बनी सरकार में इन्हें भवन निर्माण विभाग का मंत्री बनाया गया। 2005 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में जब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनी तो श्री दास को वित्त, नगर विकास व वाणिज्य कर विभाग का मंत्री बनाया गया। 2009 में झारखंड में जब झामुमो और एनडीए की सरकार शिबू सोरेन के नेतृत्व में बनी तो इन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया तथा वित्त वाणिज्य कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास एवं संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों के दायित्व सौंपे गये।
    मुख्य्मंत्री बनने का रास्तात साफ : 2014 में भाजपा विधायक चुने गए। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुख्यनमंत्री बनने का रास्ताक साफ।

    दायित्व
    -15 नवंबर 2000 से 17 मार्च 2003 तक : श्रम एवं नियोजन मंत्री
    -मार्च 2003 से 14 जुलाई 2004 तक : भवन निर्माण मंत्री
    -जुलाई 2004 से मई 2005 तक : झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
    -12 मार्च 2005 से 14 सितंबर 2004 तक : वित्त वाणिज्य एवं नगर विकास मंत्री
    -19 जनवरी 2009 से 15 सितंबर 2010 तक : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
    -30 दिसंबर 2009 से 30 मई 2010 तक : उप मुख्यमंत्री, वित्त, वाणिज्य कर, ऊर्जा, नगर विकास, आवास एवं संसदीय कार्य मंत्री
    -16 अगस्त 2014 से : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा।

    तस्वीरों में देखें टाटा स्टील से मुख्यमंत्री तक का सफर

    झारखंड के अगले मुख्यमंत्री होंगे रघुवर दास