Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Qudenga Dengue Vaccine: डेंगू पर कितना प्रभावी है क्यूडेंगा वैक्सीन? WHO ने किया अप्रूव; 2 ही डोज असरदार

    By Agency Edited By: Nidhi Avinash
    Updated: Mon, 12 Aug 2024 09:27 PM (IST)

    Qudenga Dengue Vaccine क्यूडेंगा वैक्सीन डेंगू पर 50 प्रतिशत से अधिक प्रभावी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई में इस वैक्सीन को पूर्व-स्वीकृति दी थी। इटली की फेरारा विश्वविद्यालय से जुड़ी और जर्नल वैक्सीन में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखिका मारिया एलेना फ्लैको ने कहा कि वैक्सीन की दो डोज निस्संदेह डेंगू की रोकथाम के लिए असरदार हो सकती हैं।

    Hero Image
    डेंगू पर कितना प्रभावी है क्यूडेंगा वैक्सीन? (Image: ANI)

    नई दिल्ली, पीटीआई। डेंगू की वैक्सीन 'क्यूडेंगा' ने इस बीमारी के मामले के कम करने में 50 प्रतिशत से अधिक असर दिखाया है। इसका असर लंबे समय तक बना रहता है। 19 अध्ययनों की समीक्षा से यह जानकारी मिली है। इस समीक्षा में 20 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेंगू की रोकथाम के लिए असरदार होगी वैक्सीन

    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मई में इस वैक्सीन को पूर्व-स्वीकृति दी थी। जापान की टेकेडा फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा विकसित क्यूडेंगा वैक्सीन को टीएके-003 भी कहा जाता है। समीक्षा के अनुसार वैक्सीन की दो डोज लगवाने के बाद 90 प्रतिशत से ज्यादा वयस्कों और बच्चों में डेंगू के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया हुई।

    वैक्सीन की दो डोज असरदार

    इटली की फेरारा विश्वविद्यालय से जुड़ी और जर्नल 'वैक्सीन' में प्रकाशित अध्ययन की मुख्य लेखिका मारिया एलेना फ्लैको ने कहा कि वैक्सीन की दो डोज निस्संदेह डेंगू की रोकथाम के लिए असरदार हो सकती हैं। लेखकों ने यह भी पाया कि वैक्सीन की एक डोज लगवाने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक वयस्कों और 90 प्रतिशत से अधिक बच्चों और किशोरों में संक्रमण के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया हुई।

    भारत में इस्तेमाल के लिए मंजूरी नहीं 

    फरवरी में टेकेडा और बायोलाजिकल ई लिमिटेड, हैदराबाद ने क्यूडेंगा वैक्सीन के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। हालांकि, इसे भारत में इस्तेमाल के लिए मंजूरी नहीं मिली है। डेंगू पैदा करने वाला डीईएनवी वायरस संक्रमित मादा एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से मनुष्यों में फैलता है। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द हो सकते हैं। यह बीमारी जानलेवा भी हो सकती है।

    यह भी पढ़ें: अपने ही बनाए 'NEET' के खिलाफ खड़ी कांग्रेस, मनमोहन सरकार के 14 साल पहले लिए एक फैसले का अब विरोध क्यों?

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु के नामी कैफे के लेडीज वॉशरूम में छिपा रखा था कैमरा, महिला की नजर पड़ी तो हुआ खुलासा; आरोपी गिरफ्तार