पुरुलिया: हथियार के दम पर पेट्रोल पंप से एक लाख की लूट, विरोध करने पर कर्मचारी के साथ मारपीट
पुरुलिया के बलरामपुर थाना क्षेत्र में मालती गांव के पास हीरालाल फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप पर रविवार रात डकैती हुई। डकैतों ने कैश काउंटर से 1 लाख से ज्यादा रुपये लूट लिए। कर्मचारी सोनू सिंह सरदार ने विरोध किया तो डकैतों ने उसके साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया। डकैती की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

जागरण संवाददाता, पुरुलिया। जिला का बलरामपुर थाना क्षेत्र का अंतर्गत मालती गांव के पास 18 नंबर नेशनल हाईवे के करीब स्थित हीरालाल फ्यूल सेंटर पेट्रोल पंप में रविवार रात को डकैती का घटना हुई। इस घटना में डकैतों ने पेट्रोल पंप के कैश काउंटर में जाकर आग्नेयास्त्र दिखाकर 1 लाख से ज्यादा रुपया लूट किया है।
पेट्रोल पंप का कर्मचारी सोनू सिंह सरदार ने डैकतों को रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ डकैतों ने जमकर मारपीट की, जिससे सोनू घायल हो गया। डकैती के घटना पेट्रोल पंप का सीसी कैमरा में कैद हो गई।
5 डकैतों ने दिया डकैती को अंजाम
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के कर्मचारी सोनू सिंह सरदार ने मीडिया को बताया है दो बाइक में कुल 5 डकैतों ने कस्टमर बनकर आए, इसके बाद आग्नेयास्त्र दिखाकर सभी को हाथ ऊपर करने के लिए बोला, उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसके कारण वह घायल हो गया। इसके बाद डकैतों ने पेट्रोल पंप का कैश काउंटर से सभी रूपया लूट लिया।
एक लाख रुपए लूटकर भागे डकैत
पेट्रोल पंप का प्रबंधन ने पुलिस के पास शिकायत में कहा है डकैत कैश काउंटर से 1 लाख से ज्यादा रुपया लेकर जमशेदपुर की दिशा की ओर भाग गए। इस घटना के बाद पुलिस में घटनास्थल में जाकर पेट्रोल पंप का घायल कर्मचारी सोनू सिंह सरदार को लेकर बलरामपुर वांशगढ़ ग्रामीण हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, हालत गंभीर होने के कारण उनको दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
डकैती की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करके बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।