विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जनता ने मोदी को माना निर्विवाद नेता: अमित शाह

By manoj yadavEdited By:
Published: Sun, 19 Oct 2014 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 19 Oct 2014 04:25 PM (IST)

हरियाणा तथा महाराष्ट्र में मिली सफलता के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि दोनों राज्यों में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हरियाणा तथा महाराष्ट्र में मिली सफलता के बाद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा कि दोनों राज्यों में मिली बहुमत से साबित होता है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निर्विवाद नेता मान लिया है। शाह ने कहा कि दोनों ही राज्यों में भाजपा सरकार बनाएगी। शिवसेना से गठबंधन टूटने पर शाह ने कहा कि भाजपा ने गठबंधन नहीं तोड़ा था। महज तीन सीटों के कारण गठबंधन टूट गया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की बली दे कर गठबंधन नहीं किया जा सकता।

महाराष्ट्र में सीएम को लेकर चल रहे विवाद पर शाह ने कहा कि महाराष्ट्र का सीएम भाजपा से ही होगा। शाह ने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया था कि लोकसभा चुनाव के देश से बाद मोदी मैजिक खत्म हो गया है उन्हें इन प्रदेशों के चुनाव परिणाम से सीख लेनी चाहिए।

हरियाणा में भाजपा पहली बार अपने बल पर सरकार बनाएगी। इससे पहले वह हरियाणा विकास पार्टी और लोकदल (अब इनेलो) के साथ सरकार बनाने में साझीदार रही है।

इनेलो का होगा विपक्ष का नेता

हरियाणा में कांग्रेस को उठाना पड़ा सत्ता विरोधी लहर का खामियाजा। दस साल से शासन कर रही कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनादेश देने के साथ ही इनेलो को भी आईना दिखा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असर के साथ ही अमित शाह के चुनाव प्रबंधन को भी अहम माना जा रहा है। प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष का नेता भी नहीं बना सकेगी। इनेलो दूसरे बड़े दल के रूप में सामने आएगी।

कब किस पार्टी को बहुमत मिला

1967 इंडियन नेशनल कांग्रेस सीट-48

1968 इंडियन नेशनल कांग्रेस सीट-48

1972 इंडियन नेशनल कांग्रेस सीट-52

1977 जनता पार्टी -सीट-75

1982 किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला

1987 लोकदल-सीटें-60

1991 इंडियन नेशनल कांग्रेस-सीटें-51

1996 किसी पार्टी का बहुमत नहीं मिला

2000 इनेलो सीटे- 47

2005 कांग्रेस सीटें-67

2009 किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला

हरियाणा में वर्ष 2014 में विधानसभा चुनाव

कुल सीटें- 90

कुल प्रत्याशी - 1343

मतदाता-1.62 करोड़ से अधिक

कुल मतदाता- 87,78,288 पुरुष

74,81,851 महिलाएं

सुरक्षित सीटें - 17

महिला प्रत्याशियों की संख्या-115

प्रत्याशियों की संख्या जिन्होंने आपराधिक रिकॉर्ड दिखाए-94। यह सात प्रतिशत है।

प्रत्याशियों की संख्या जिन पर गंभीर आपराधिक मामले-70। यह पांच प्रतिशत है।

स्नातक प्रत्याशियों की संख्या- 525 (39 प्रतिशत)

वर्ष 2009 में विभिन्न दलों को मिली सीटें

कांग्रेस-40

हजकां-6

भाजपा-4

इनैलो-30

शिरोमणि अकाली दल-1

बसपा-1

निर्दलीय-7

बाद में हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्रोई को छोड़कर सभी पांच विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए।

पढ़ें: हरियाणा में रुझानों में भाजपा को बहुमत, महाराष्ट्र में मामला फंसा