Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैंक कर्मियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टली, लोगों को मिली राहत

    By Arun Kumar SinghEdited By:
    Updated: Sun, 01 Mar 2020 07:20 AM (IST)

    बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    बैंक कर्मियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टली, लोगों को मिली राहत

     कोलकाता, प्रेट्र। बैंक कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों की 11 मार्च से प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को टाल दिया गया है। बैंक कर्मचारियों के संगठन ऑल इंडिया बैंक एंप्लॉइज एसोसिएशन (एआइबीईए) ने इसकी जानकारी दी। हड़ताल होने की स्थिति में होली के दौरान बैंकों की छुट्टियों और उसके बाद दूसरा शनिवार होने के कारण आठ से 15 मार्च तक पूरे आठ दिन बैंकों का कामकाज ठप हो जाता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बैठक में हुई सकारात्‍मक प्रगति, हड़ताल टालने का फैसला

    संगठन ने कहा कि शनिवार को भारतीय बैंक संगठन (आइबीए) के साथ हुई बैठक में सकारात्मक प्रगति के कारण हड़ताल टालने का फैसला लिया गया है। बैंक कर्मियों के संगठनों के समूह यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने इस हड़ताल का आह्वान किया था। एआइबीईए ने बताया कि मुंबई में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की आइबीए के साथ बैठक हुई।

    इस बैठक में सप्ताह में पांच ही दिन बैंक खोलने और वेतन में 15 फीसद वृद्घि जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। आइबीए विभिन्न संगठनों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर बातचीत के लिए राजी हो गया है। वेतनवृद्घि को लेकर बैंक कर्मचारियों के संगठन 31 जनवरी और एक फरवरी को दो दिवसीय हड़ताल कर चुके हैं।