IAADB 2023: 'पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं भारत की संस्कृति', PM Modi बोले- हमें अपनी विरासत पर गर्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी) 2023 में स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है। ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है।आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है और अमिट है।

एएनआई, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले में आयोजित होने वाले पहले भारतीय कला, वास्तुकला और डिजाइन द्विवार्षिक (आईएएडीबी), 2023 का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। पीएम मोदी ने सात शोध प्रकाशनों का भी अनावरण किया।
लाल किला अपने आप में ऐतिहासिक
इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाल किले का ये प्रांगण अपने आप में बहुत एतिहासिक है। ये किला केवल इमारत नहीं है यह एक इतिहास है। आजादी के पहले और आजादी के बाद कितनी ही पीढ़ियां गुजर गईं लेकिन लाल किला अडिग है और अमिट है। उन्होंने र्ल्ड हेरिटेज साइट लाल किले में आए सभी लोगों का अभिनंदन किया।
देश को अपनी विरासत पर गर्वः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज भी भारत की संस्कृति और हमारी प्राचीन धरोहरें पूरी दुनिया के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने कहा कि देश आज के समय में अपनी विरासत पर गर्व की भावना को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से काम हो रहा है। भारत अमृतकाल में सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है, इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।
आज कला और वास्तुकला से जुड़े हर क्षेत्र में आत्मगौरव की भावना से काम हो रहा है। चाहे केदारनाथ और काशी जैसे हमारे सांस्कृतिक केन्द्रों का विकास हो, महाकाल महालोक जैसे पुनर्निर्माण हों, आज आजादी के अमृतकाल में भारत सांस्कृतिक समृद्धि के नए आयाम गढ़ रहा है, इसके लिए ठोस प्रयास कर रहा है।- पीएम मोदी
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "...For the achievement of our target, the 'Aatmanirbhar Bharat' Centre for Design was inaugurated. This centre will give the stage to the unique & rare crafts in the country..." pic.twitter.com/AaKHJshiIL
— ANI (@ANI) December 8, 2023
आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम
पीएम मोदी ने कहा कि आज 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फॉर डिजाइन' का लोकार्पण हुआ है, जो भारत की अद्वितीय दुर्लभ कलाओं को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। ये मंच कारीगरों और डिजाइनरों को एक साथ लाने और बाजार के हिसाब से उन्हें नई खोज करने में मदद करेगा। यह शिल्पकारों और डिजायनरों को एक साथ लाएगा। शिल्पकार, डिजायन और विकास का ज्ञान प्राप्त करेंगे, साथ ही डिजिटल मार्केटिंग भी सीखेंगे। आयोजन में यह है खास वेनिस, साओ पाउलो, सिडनी और शारजाह आदि में अंतरराष्ट्रीय बिएननेल की तरह देश में यह पहला आयोजन है। यह 15 दिसंबर तक लाल किला में चलेगा।
भारत दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्रः पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हम दुनिया के सबसे विविधतापूर्ण राष्ट्र हैं और यही विविधता हमें आपस में भी जोड़ती है। उन्होंने आगे कहा कि मैं जिस शहर से सांसद हूं वह काशी है और काशी को अविनाशी कहते हैं। यह गंगा के साथ-साथ साहित्य, संगीत और कलाओं के अमर प्रवाह की धरती है।
भारतीय कला, वास्तुकला और डिजायन द्विवार्षिक (आइएएडीबी) सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने के लिए कलाकारों, वास्तुकारों, डिजायनरों, फोटोग्राफरों, संग्राहकों, कला पेशेवरों और जनता के बीच समग्र संवाद आधारित है।
इसमें प्रत्येक दिन अलग-अलग विषय पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन होगा। इसी तरह, 'वोकल फार लोकल' विजन के अनुरूप, लाल किले में 'आत्मनिर्भर भारत सेंटर फार डिजायन' स्थापित किया गया है। कार्यक्रम में पीएम ने सात शोध प्रकाशनों का अनावरण किया। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अर्जुन राम मेघवाल व मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।