विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नवंबर महीने में ठंड के साथ बढ़ने लगा प्रदूषण का स्तर, यूपी-दिल्ली में और जहरीली हुई हवा

By Neel RajputEdited By:
Published: Thu, 11 Nov 2021 09:11 AM (IST)

सेंट्रल पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक आज सुबह आठ बजे दिल्‍ली के आनंद विहार इलाके में एक्‍यूआई लेवल 453 दर्ज ...और पढ़ें

यूपी और दिल्ली के इलाकों में एक्‍यूआई गंभीर स्तर पर रिकार्ड किया गया है
यूपी और दिल्ली के इलाकों में एक्‍यूआई गंभीर स्तर पर रिकार्ड किया गया है

नई दिल्ली, एएनआइ। ठंड बढ़ने के साथ ही उत्तर भारत के राज्यों में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। दिल्ली-एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह को स्माग काफी ज्यादा था, जिस वजह से सड़कों पर ड्राइव करते समय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्‍यूआई लेवल कल की तुलना में अधिक दर्ज किया गया है। इसी तरह उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में एक्‍यूआई स्तर बढ़ा है हालांकि बिहार के जिलों में इसमें आज कल की अपेक्षा थोड़ी कमी नजर आई है। यूपी और दिल्ली के इलाकों में एक्‍यूआई बेहद खराब से गंभीर  स्तर पर रिकार्ड किया गया है।

सेंट्रल पाल्‍यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह आठ बजे दिल्‍ली के आनंद विहार इलाके में एक्‍यूआई लेवल 453 दर्ज किया गया है। इसी तरह से जहांगीरपुरी में 449, बवाना में 405, सीआरआरआई मथुरा रोड पर भी एक्‍यूआई गंभीर स्तर पर रहा, यहां एक्‍यूआई लेवल 371 दर्ज किया गया। इसके अलावा चांदनी चौक में 426, आईजीआई एयरपोर्ट में 388, इभास दिलशाद गार्डन में 360, आईटीओ में 406, जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम में एक्‍यूआई लेवल 402 दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश के भी ज्यादातर इलाकों में हवा का प्रदूषण स्तर काफी अधिक रहा। आगरा के अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई स्तर 416 से 441 तक रिकार्ड किया गया है। बुलंदशहर में 428, बागपत में 446, गाजियाबाद में 440-480 के बीच, फिरोजाबाद में 407, हापुड़ में 427, लखनऊ 174-360, कानपुर में 275-324, ग्रेटर नोएडा में 381-418, मेरठ 283-350, व्रंदावन में 436, नोएडा में 406-434 तक एक्‍यूआई का स्‍तर रिकार्ड किया गया है।

इसी तरह से दिल्‍ली से सटे हरियाणा के अंबाला में एक्‍यूआई का स्‍तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है, यहां एक्यूआई 290 रहा। बहादुरगढ़ में 362, भिवानी में 365, चरखी दादरी 384, बल्‍लभगढ़ 409, फरीदाबाद 374-423, गुरुग्राम 332-375, पानीपत 387, जिंद में 369 रिकार्ड किया गया।

बिहार के गया में 102-216, हाजीपुर में 201, पटना में 156-307 और मुजफ्फपुर में 258-260 रिकार्ड किया गया है।

पंजाब के अमृतसर में 282, भठिंड 253, जालंधर में 265, खन्‍ना 251, लुधियाना 282, पटियाला 307, रूपनगर में 162 रिकार्ड किया गया है।

नोट:- खबर में दर्शाए सभी आंकड़े 10 नवंबर 2021 की सुबह आठ बजे के हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।