यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, इन जिलों में सबसे ज्यादा खराब स्थिति
प्रदूषण की समस्या सर्दियों के शुरू होते ही उत्तर भारत में एक बार फिर से बढ़ने लगी है। लगातार एयर ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रदूषण की समस्या सर्दियों के शुरू होते ही उत्तर भारत में एक बार फिर से बढ़ने लगी है। लगातार एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) राजधानी दिल्ली में बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच रहा है। दिल्ली में शुरू हुई सुबह-शाम की ठंड के बाद से ही दिल्ली की आबोहवा बदल रही है। पिछले तीन-चार दिनों से दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत कई राज्यों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद ही खराब स्तर पर पहुंच रहा है। तो चालिए जानते हैं कि किन जिलों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब श्रेणी में पहुंचा है।

दिल्ली में स्थिति आनंद विहार में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। यहां पर आज सुबह 9 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 376 तक पहुंच गया, जो बेहद ही खराब श्रेणी में है।
.jpg)
आइजी एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर सुबह 9 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 236 दर्ज किया गया है, जिससे यहां की हवा लगातार दूषित हो रही है।

दिल्ली में स्थित आइटीओ में भी प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। आज यहां पर 276 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया है।
.jpg)
हरियाणा के बहादुरगढ़ में भी प्रदूषण बढ़ रहा है। यहां पर स्थित आर्य नगर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद ही खराबा श्रेणी में रहा। सुबह 9 बजे तक यहां पर एयर क्वालिटी इंडेक्स 288 दर्ज हुआ है। इसके अलावा पलवल में स्थित श्याम नगर में भी 261 एयर क्वालिटी इंडेक्स दर्ज किया गया है।

बिहार की हवा भी लगातार खराब हो रही है। यहां पर स्थित हाजीपुर में आज सुबह बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 234 दर्ज किया गया है।

मुंबई में भी एयर क्वालिटी इंडेक्स 274 की श्रेणी में दर्ज किया गया है, जो खराब दर्ज में शामिल है। यह एयर क्वालिटी इंडेक्स बांद्रा का है।

यूपी में स्थित आगरा में भी लगातार प्रदूषण की स्थिति बिगड़ रही है। यहां पर स्थित मनोहरपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 306 दर्ज किया गया है, जो बेहद ही खराब श्रेणी में है।
