विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, बोले-विरोध का सम्मान करे सरकार

By Lalit RaiEdited By:
Published: Tue, 24 Nov 2015 10:02 AM (IST)Updated: Tue, 24 Nov 2015 02:31 PM (IST)

आमिर खान के भारत छोड़ने के बयान पर अब सियासी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं।भाजपा जहां उनके बयान पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आमिर खान के भारत छोड़ने के बयान पर अब सियासी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं।भाजपा जहां उनके बयान पर हमलावर हो गयी है, वहीं कांग्रेस उनके समर्थन में उतर चुकी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि आमिर खान देशभक्त हैं। अगर वो किसी मुद्दे पर सवाल उठा रहे हैं तो सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।

उन्होंने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार के खिलाफ जो लोग आवाज उठा रहे हैैं, उन लोगों की देशभक्ति पर सवाल उठाया जा रहा है। सरकार को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर होता कि सरकार उन लोगों की बातों को सुनती। किसी को देशद्रोही कहने की जगह उन दिक्कतों को देखने की जरुरत है जिसकी वजह से आम लोगों से लेकर खास लोगों के दिल में खौफ है।

लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति कहता है कि वह असुरक्षित महसूस करता है तो इस बात का पता लगाना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है।

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा आमिर खान की भावना देश के लाखों लोगों की भावना है। कांग्रेस नेता शशि थरुर ने कहा कि आमिर खान का बयान सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि आमिर खान या शाहरुख को किसी एक समाज या किसी खास विचार से नहीं जोड़ा जा सकता है।

सपा नेता आजम खान ने कहा भारत छोड़ने की बात आमिर खान की पत्नी ने कही थी,वो एक हिंदू है अगर उन्हें असुरक्षा दिखायी दे रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा आसानी से समझा जा सकता है। आमिर की पत्नी अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित हैं, तो उन लोगों के बारे में सोचिए जिनके पास कोई आधार नहीं है।

पढ़ेंः आमिर खान से नाराज अनुपम खेर ने पूछा, किस देश जाना पसंद करेंगी किरण

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सहिष्णुता इस देश के डीएनए में हैं, आमिर खान न तो कहीं जा रहे हैं और न ही हम उनको कहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि देश ने आमिर खान को बहुत सम्मान दिया है,ऐसा लगता है कि उन्होंने जल्दबाजी में या किसी के दबाव में देश छोड़ने को कहा है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यकीन नहीं होता कि आमिर खान ने ऐसा कुछ कहा है। अद्भुत भारत कभी असहिष्णु नहीं हो सकता। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजुजु ने कहा कि असहिष्णुता के मुद्दे को गलत ढंग से पेश किया जा रहा है,समाज में बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिन पर आम राय बनाकर आगे बढ़ने की जरुरत है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आमिर खान को भारत में डर लगता है तो वो जहां चाहें जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

अभिनेता रजा मुराद ने कहा आमिर खान और किरण राव इस देश के नागरिक हैं उन्हें अपने विचारों को रखने का अधिकार है। फिल्मकार अशोक पंडित ने कहा कि आमिर खान को पब्लिसिटी की जरुरत नहीं है, उन्होंने गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है।

यह भी पढ़ें : इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस: इस्लामिक विचारधार असहिष्णु-प्रकाश सिंह

यह भी पढ़ें : मोदी न तो असहिष्णु हैं न सांप्रदायिक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।