Bengal: 20 राज्यों में भागने वाले अपराधी को संमदर से पकड़ा, पुलिस ने मछुआरे का रखा था वेश; फिर ऐसे बिछाया जाल
कोलकाता के नदिया जिले की पुलिस को एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए देश के लगभग 20 राज्यों का दौरा करना पड़ा। फिर भी वह पकड़ में नहीं आ रहा था। आखिरकार पुलिस ने रणनीति और अपना वेश बदला तब वह आरोपित को पकड़ा पाई। एक साल तक पुलिस को चकमा देने के बाद बाल यौन शोषण का आरोपित आखिरकार शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ा।

जागरण संवाददाता, कोलकाता। कोलकाता के नदिया जिले की पुलिस को एक आरोपित की गिरफ्तारी के लिए देश के लगभग 20 राज्यों का दौरा करना पड़ा। फिर भी वह पकड़ में नहीं आ रहा था। आखिरकार पुलिस ने रणनीति और अपना वेश बदला तब वह आरोपित को पकड़ा पाई।
एक साल तक पुलिस को चकमा दिया
एक साल तक पुलिस को चकमा देने के बाद बाल यौन शोषण का आरोपित आखिरकार शुक्रवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ा। मछुआरे के वेश में पुलिस ने आरोपित को दक्षिण 24 परगना जिले के बीच बंगाल की खाड़ी के बीचों-बीच मछली पकड़ने की नाव से गिरफ्तार किया।
नाबालिग की तलाश में कई जगहों पर तलाशी ली गई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नदिया के राणाघाट हरिणघाटा थाना क्षेत्र में अक्टूबर, 2024 में एक किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई थी। नाबालिग की तलाश में कई जगहों पर तलाशी ली गई।
बाल और महिला तस्करी गिरोह से जुड़े एक व्यक्ति का नाम सामने आया। किशोरी को इसी साल जुलाई में कल्याणी से बचाया गया था। लड़की की मेडिकल जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वह गर्भवती है।
बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था आरोपी
पुलिस ने अपहरण के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़कर जांच शुरू की। डीएसपी रैंक के एक अधिकारी की निगरानी में आरोपित की तलाश शुरू हुई। आरोपित को उसके मोबाइल पर टावर लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि वह बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा है।
आरोपित पिछले एक महीने से दक्षिण 24 परगना के नामखाना और काकद्वीप इलाकों के बीच घूम रहा था। एसओजी और पुलिस की विशेष जांच दल ने स्थानीय लोगों से संपर्क किया और जाल बिछाया। पता चला कि वह समुद्र के बीचों-बीच एक मछली पकड़ने वाली नाव में छिपा है।
आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए समुद्र में कूदा
आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए समुद्र में कूद सकता था इसलिए राणाघाट जिला पुलिस ने 'समंदर' नाम से अभियान शुरू किया है। राणाघाट पुलिस जिले के दो सब-इंस्पेक्टर और दो कांस्टेबल अभियान में शामिल थे। उन्होंने मछुआरों का वेश धारण किया और समुद्र में 10 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर एक नाव तक पहुंच गए और वहां से आरोपित को गिरफ्तार किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।