विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम विश्वकर्मा योजना: 3 लाख का इंटरेस्ट फ्री लोन कैसे मिलेगा? जानिए पूरा प्रोसेस

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:20 PM (IST)

केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए है।

कारीगरों को ₹3 लाख तक का रियायती ऋण उपलब्ध

कारीगरों को ₹3 लाख तक का रियायती ऋण उपलब्ध

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में पारंपरिक हुनर और कारीगरी से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उनके काम को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना चला रही है।

ऐसे में यदि आप परिवारिक हुनर को आधुनिक रूप देकर अपना छोटा कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं? तो केंद्र सरकार की पीएम विश्वकर्मा योजना आपके लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित हो सकती है।

इस योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगरों और शिल्पकारों को विशेष त्रेनंग, औजार खरीदने की आर्थिक मदद और रियायती ब्याज दर पर लोन दिया जाता है। बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, सुनार, नाई, मोची, मूर्तिकार और राजमिस्त्री जैसे कई हुनरमंद लोग इसके दायरे में आते हैं।

किन्हें मिलेगा योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वह स्वयं उस पारंपरिक काम को करता हो। एक परिवार से केवल एक व्यक्ति ही पात्र माना जाएगा।

सरकारी कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य या पिछले पांच वर्षों में कुछ सरकारी स्वरोजगार लोन योजनाओं का लाभ ले चुके लोग इसके लिए योग्य नहीं हैं। 

कारीगरों को प्रशिक्षण के साथ क्या-क्या फायदे?

सुविधा मिलने वाला लाभ
प्रशिक्षण 5 से 7 दिन बुनियादी प्रशिक्षण। जरूरत के अनुसार 15 दिन या अधिक उन्नत प्रशिक्षण
स्टाइपेंड प्रशिक्षण के दौरान ₹500 प्रतिदिन
टूलकिट औजारों के लिए ₹15,000 का ई-वाउचर
कारोबारी लोन बिना गारंटी ₹3 लाख तक (पहली किस्त ₹1 लाख + दूसरी किस्त ₹2 लाख)
ब्याज दर लाभार्थी के लिए 5%
डिजिटल प्रोत्साहन पात्र डिजिटल लेनदेन पर ₹1 प्रति लेनदेन (अधिकतम ₹100 प्रति माह)
मार्केटिंग ब्रांडिंग, पैकिंग और बाजार तक पहुंच में सहायता

ऐसे करें आवेदन

नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर बायोमेट्रिक सत्यापन से पंजीयन कराएं। ग्राम पंचायत या नगरीय निकाय, जिला स्तरीय समिति और संबंधित अधिकारी आवेदन की जांच करेंगे।

  • PM विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  • योजना में पंजीकरण कराने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
  • अपने आधार कार्ड और बैंक विवरण के साथ सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट) कराएं।
  • सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल (pmvishwakarma.gov.in) पर अपना फॉर्म भरवाएं।
  • आवेदन जमा होने के बाद इसकी जांच तीन चरणों में होगी।
  • सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी जारी की जाएगी और प्रशिक्षण तथा ऋण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?

  • आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य)
  • बैंक खाता विवरण (पासबुक और IFSC कोड)
  • मोबाइल नंबर राशन कार्ड (पारिवारिक सत्यापन के लिए)
  • जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कौशल से संबंधित व्यवसाय का ब्योरा

यह भी पढ़ें- पीएम विश्वकर्मा योजना ने मुजफ्फरपुर के शिल्पकारों के सपनों को दी उड़ान, खत्म हुई भारी ब्याज की मजबूरी

यह भी पढ़ें- PM Vishwakarma Yojana: कौन-कौन उठा सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानें पात्रता और सुविधाएं

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।