PM Vishwakarma Yojana: कौन-कौन उठा सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानें पात्रता और सुविधाएं
PM Vishwakarma Yojana 2026 | पीएम विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है।

PM Vishwakarma Yojana |

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
साक्षी गुप्ता, लखनऊ।PM Vishwakarma Yojana | सदियों से हमारे समाज में कई तरह के हुनरमंद कारीगर काम करते आ रहे हैं। इनमें लकड़ी का काम करने वाले बढ़ई, लोहे के औजार बनाने वाले लोहार, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार और सोने-चांदी के गहने गढ़ने वाले सुनार जैसे कई लोग शामिल हैं।
ये सभी अपनी कड़ी मेहनत से हमारे रोजमर्रा के जीवन की जरूरतों को पूरा करते हैं। हालांकि, इतनी मेहनत और कुशलता के बावजूद इन पारंपरिक कारीगरों के पास आधुनिक औजारों, नई तकनीकों और पर्याप्त वित्तीय सहयोग की हमेशा से कमी रही है।
इन्हीं पारंपरिक कारीगरों और हस्तशिल्पकारों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें व्यापार के नए अवसर देने के लिए केंद्र सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना लेकर आई है।
इस योजना का मकसद इन कारीगरों को आधुनिक ट्रेनिंग, उपकरण और आसान ऋण उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। आईये जानते हैं...इस योजना के इस बारे में। कौन-कौन लोग इस योजना के पात्र हैं और इसके क्या लाभ मिलते हैं-
इस आर्टिकल के अंदर क्या-क्या है?
क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य? |
PM Vishwakarma Yojana की खास बातें |
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है? |
योजना के तहत क्या-क्या मिलता है लाभ? |
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी? |
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? |
क्या है योजना का मुख्य उद्देश्य?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक हुनरमंदों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ना और उनके उत्पादों की गुणवत्ता व पहुंच को वैश्विक स्तर पर बढ़ाना है।
योजना के माध्यम से लाभार्थियों को न केवल रियायती दरों पर ऋण और आधुनिक टूलकिट प्रोत्साहन राशि दी जाती है, बल्कि उनके कौशल को और निखारने के लिए ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
-1789105895597.webp)
योजना की खास बातें (PM Vishwakarma Yojana Benefits)
खास बात ये ही कि योजना का दायरा ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े परिवारों तक फैला है, जिससे वे बिना किसी आर्थिक तंगी के अपने पारंपरिक व्यवसाय को आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ा सकें।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन पात्र है?
- आवेदक स्वरोजगार के आधार पर हाथों और औजारों से काम करने वाला पारंपरिक कारीगर या शिल्पकार होना चाहिए।
- लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई (सुतार), मूर्तिकार/पत्थर तराशने वाले, मोची/जूता बनाने वाले, दर्जी, नाई, धोबी, मालाकार (माला बनाने वाले), अस्त्रकार, ताला बनाने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, नाव निर्माता, टोकरी/मैट/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया व खिलौना निर्माता, राजमिस्त्री, और मछली का जाल बनाने वाले।
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- परिवार का केवल एक ही सदस्य (पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे) इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगा।
- आवेदक ने पिछले 5 वर्षों में केंद्र या राज्य सरकार की किसी समान क्रेडिट-आधारित योजना (जैसे PM स्वनिधि या PMEGP) के तहत ऋण न लिया हो।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
योजना के तहत क्या-क्या मिलता है लाभ? (PM Vishwakarma Loan)
लाभार्थियों को योजना के तहत एक आधिकारिक पहचान पत्र और डिजिटल सर्टिफिकेट मिलता है। |
5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवारों को 15 दिन या उससे अधिक का उन्नत प्रशिक्षण दिया जाता है। |
कौशल प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये प्रति दिन का वजीफा भी दिया जाता है। |
आधुनिक औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये की ई-वाउचर/अनुदान भी राशि दी जाती है। |
बिना किसी गारंटी के 5% की रियायती ब्याज दर पर कुल 3 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जाता है। |
प्रत्येक डिजिटल लेनदेन पर 1 रुपये का प्रोत्साहन दिया जाता है। |
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
- आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से लिंक होना अनिवार्य)
- बैंक खाता विवरण (पासबुक और IFSC कोड)
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड (पारिवारिक सत्यापन के लिए)
- जाति या श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- कौशल से संबंधित व्यवसाय का ब्योरा
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- योजना में पंजीकरण कराने के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाएं।
- अपने आधार कार्ड और बैंक विवरण के साथ सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (फिंगरप्रिंट) कराएं।
- सीएससी ऑपरेटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा के आधिकारिक पोर्टल (pmvishwakarma.gov.in) पर अपना फॉर्म भरवाएं।
- आवेदन जमा होने के बाद इसकी जांच तीन चरणों में होगी।
- सत्यापन पूरा होने के बाद लाभार्थी को पीएम विश्वकर्मा डिजिटल आईडी जारी की जाएगी और प्रशिक्षण तथा ऋण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- 770 हुनरमंदों को मिला 1-1 लाख का लोन, पश्चिम चंपारण में पीएम विश्वकर्मा योजना से चमकी किस्मत
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
