पीएम विश्वकर्मा योजना से पारंपरिक कारीगरी को मिली नई उड़ान, गुमला का पारंपरिक बांस शिल्प पहुंचा दिल्ली हाट
गुमला के पारंपरिक बांस कारीगर पंचू तुरी को पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत दिल्ली हाट में स्टॉल मिला है। वे ...और पढ़ें

गुमला का पारंपरिक बांस शिल्प पहुंचा दिल्ली हाट
HighLights
पंचू तुरी को पीएम विश्वकर्मा योजना से दिल्ली हाट में स्टॉल मिला।
आधुनिक प्रशिक्षण और मशीनों से बांस शिल्प उत्पादन में सुधार हुआ।
गुमला की पारंपरिक कारीगरी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।
संतोष कुमार, गुमला। जिले के पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन, गुमला की निरंतर पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत गुमला जिले के पारंपरिक बांस कारीगर पंचू तुरी (आलोक तुरी) को देश के प्रतिष्ठित शिल्प बाजार दिल्ली हाट में स्टाल आवंटित किया गया है।
जहां वे अपने हाथों से निर्मित बांस उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं। दिल्ली हाट में पंचू तुरी द्वारा निर्मित बांस से बने घरेलू उपयोग, सजावटी एवं पारंपरिक हस्तशिल्प उत्पादों को ग्राहकों से बेहतरीन प्रतिसाद मिल रहा है।
यह उपलब्धि न केवल उनकी आय में वृद्धि का माध्यम बनी है, बल्कि गुमला जिले की पारंपरिक कारीगरी को भी राष्ट्रीय मंच प्रदान कर रही है।
कारीगरों को दिया गया आधुनिक प्रशिक्षण
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन, गुमला, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड तथा नीडस संस्था के बीच कारीगरों के कौशल विकास, पैकेजिंग एवं विपणन को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया था।
इस साझेदारी के तहत कारीगरों को आधुनिक प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और बाजार से जोड़ने का कार्य किया गया, जिसका लाभ अब प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहा है। कारीगर पंचू तुरी ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन वे दिल्ली जाकर अपने हाथों से निर्मित सामग्री की बिक्री करेंगे और उन्हें इतना अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।
मशीनों के उपयोग से कार्य आसान हुआ
पहले वे पारंपरिक तरीकों से बांस शिल्प का निर्माण करते थे, जिसमें अधिक समय और मेहनत लगती थी, जबकि आमदनी सीमित रहती थी। प्रशिक्षण के बाद आधुनिक तकनीक और मशीनों के उपयोग से उनका कार्य आसान हुआ है, कम समय में अधिक उत्पादन संभव हो पा रहा है और उत्पादों की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।
पंचू तुरी न केवल स्वयं इस योजना से लाभान्वित हुए हैं, बल्कि वे गुमला जिले के अन्य तुरी समुदाय के कारीगरों को भी प्रशिक्षण देकर आजीविका सृजन और ज्ञान हस्तांतरण में योगदान दे रहे हैं। पहली बार हवाई यात्रा कर दिल्ली पहुंचना उनके बढ़ते आत्मविश्वास और बदलते अवसरों का प्रतीक है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।