विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत-नेपाल के बीच कई समझौतों पर मुहर, PM बोले- पार्टनरशिप को सुपरहिट बनाने के लिए किए महत्वपूर्ण फैसले

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Thu, 01 Jun 2023 11:33 AM (IST)Updated: Thu, 01 Jun 2023 01:17 PM (IST)

Nepal PM Pushpa Kamal Dahal India Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल ...और पढ़ें

नेपाल के PM भारत के चार दिवसीय दौरे पर
नेपाल के PM भारत के चार दिवसीय दौरे पर

नई दिल्ली, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' से मुलाकात की। नेपाल के प्रधानमंत्री भारत के चार दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल के पीएम ने कई परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा, "मुझे याद है, 9 साल पहले 2014 में कार्यभार संभालने के 3 महीने के भीतर, मैंने नेपाल की अपनी पहली यात्रा की थी। उस समय मैंने भारत-नेपाल संबंधों के लिए HIT (Highways, I ways and Transway) फॉर्मूला दिया था। मैंने कहा था कि भारत-नेपाल के बीच ऐसे संबंध स्थापित करेंगे कि हमारे बॉर्डर्स बैरियर न बनें।"

वहीं इस मौके पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने कहा, "मैंने प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का आमंत्रण दिया है, मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी जल्द नेपाल का दौरा करेंगे।"

भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर किया रवाना 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने संयुक्त रूप से रेलवे के कुर्था-बीजलपुरा खंड की ई-योजना का अनावरण किया। दोनों प्रधानमंत्रियों ने संयुक्त रूप से बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक भारतीय रेल कार्गो ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने संयुक्त रूप से भारत और नेपाल के बीच मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)-अमलेखगंज तेल पाइपलाइन के फेज-2 का शिलान्यास किया।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

पीएम प्रचंड आज हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक कर रहे हैं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच बॉर्डर विवाद को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "दोस्ती और सहयोग के बंधन को गहराते हुए। पीएम @narendramodi ने नेपाल के पीएम @cmprachanda को द्विपक्षीय वार्ता के लिए हैदराबाद हाउस पहुंचने पर बधाई दी।"

महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' ने गुरुवार को नई दिल्ली में राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज घाट पर विजिटर्स बुक में भी लिखा।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, "नेपाल के प्रधानमंत्री @cmprachanda ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।" 

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, अपने कार्यालय संभालने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा पर हैं। बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल से मुलाकात की। आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा, वह अपनी यात्रा के तहत उज्जैन और इंदौर भी जाएंगे।