विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi: तीन दिन, पांच राज्य व 56,000 करोड़ की परियोजनाएं; पीएम मोदी इन औद्योगिक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sun, 03 Mar 2024 10:30 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2024 10:59 PM (IST)

सोमवार से बुधवार (04-06 फरवरी 2024) के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी तेलंगाना तमिलनाडु ओडीसा पश्चिम बंगाल और बिहार में 56 ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले तीन दिनों के दौरान पांच राज्यों में 56 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं का करेंगे शिलान्यास।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले तीन दिनों के दौरान पांच राज्यों में 56 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं का करेंगे शिलान्यास।

HighLights

  1. अगले तीन दिनों तक पांच राज्यों के दौरे पर पीएम मोदी
  2. कई बड़े औद्योगिक परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सोमवार से बुधवार (04-06 फरवरी, 2024) के दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडीसा, पश्चिम बंगाल और बिहार में 56 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की औद्योगिक परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। ये सारी परियोजनाओं बिजली सेक्टर की हैं। इनमें कुछ देश में नई ताप बिजली संयंत्र लगाने की हैं। कुछ परियोजनाओं का काम पूरा हो चुका है, जबकि कुछ परियोजनाओं का प्रधानमंत्री की तरफ से शिलान्यास किया जाएगा।

इन राज्यों की भी हैं परियोजनाएं

इस दौरान पीएम मोदी ओडीसा में 19,600 करोड़ रुपये, पश्चिम बंगाल में 15,400 करोड़ रुपये और बिहार के लिए 12,800 करोड़ रुपये की परियोजनाएं हैं। इनमें सरकारी कंपनी एनटीपीसी की 30,023 करोड़ रुपये बिजली परियोजनाएं भी शामिल हैं। अगले तीन दिनों के भीतर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगाने की योजना का भी शिलान्यास करेंगे।

सोनभद्र में होगा कई परियोजनाओं का शिलान्यास 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्रा क्षेत्र में 800 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट लगाने की परियोजना का शिलान्यास करेंगे। बिजली क्षेत्र की कंपनी पावर ग्रिड की एक ट्रांसमिशन योजना का भी शिलान्यास किया जाएगा। यूपी के जालौन में 1200 मेगावाट की रिनीवेबल ऊर्जा प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास होगा। यह सौर ऊर्जा बनाने वाला एक विशालकाय प्रोजेक्ट होगा जो बुंदेलखंड सौर ऊर्जा लिमिटेड की तरफ से स्थापित किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Elections: 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

इसके अलावा एक दूसरी सरकारी कंपनी सतलुज जल विद्युत निगम की तरफ से जालौन और कानपुर देहात में दो सौर ऊर्जा प्लांट लगाने का भी शिलान्यास पीएम मोदी रखेंगे।

पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजनाओं का होगा शुभारंभ

सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि पीएम मोदी बेतिया (पश्चिम चंपारण, बिहार) में कुल 12,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने वाले हैं। इसमें 109 किलोमीटर लंबी मुजफ्फपुर-एलपीजी पाइपलाइन भी शामिल होगी। पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान व देवरिया में घरों में पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने की योजनाओं का भी शिलान्यास किया जाएगा। रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः Pakistan: पाकिस्तान की गीदड़भभकी! प्रधानमंत्री बनते ही शहबाज शरीफ ने कश्मीर को लेकर उगला जहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।